Kiara Advani Soft Conner For This Star: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कियारा आडवाणी इस मूवी में साउथ के सुपरस्टार यश (Yash) के साथ धमाल मचाने वाली हैं। कियारा आडवाणी की इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके है। फिल्म से कियारा आडवाणी का लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया था। इन सब के बीच अब कियारा आडवाणी का एक बयान सामने आया है, जिसने हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं कि कियारा आडवाणी ने क्या बोला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
कियारा आडवाणी ने किया बड़ा खुलासा
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि कियारा आडवाणी का एक बयान है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कियारा आडवाणी ने राणा दग्गुबाती के साथ बातचीत में बताया कि विजय देवरकोंडा को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। कियारा आडवाणी ने कि विजय देवरकोंडा मेरे मन में सॉफ्ट कॉर्नर। कियारा आडवाणी ने खुद को विजय देवरकोंडा बड़ी फैन भी बताया और कहा कि उन्हें विजय सच में पसंद है। इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस इसको लेकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी हैं।
मां बनने के बाद बदला नजरिया
Grazia से बातचीत में कियारा आडवाणी ने कहा कि 'शादी से पहले सिद्धार्थ और मैं एक साथ घूमने जाते थे, वो चीज अभी भी बरकरार हैं। हम साथ में फिल्में भी देखते हैं। फिल्म पर चर्चा करते हुए हम बहुत एक्साइटेड हो जाते हैं।' इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि 'मैं अब शेरनी बन गई हूं। अब मैं जिंदगी को पूरी तरह अलग नजरिए से देखती हूं। ऐसा लगता है कि कुछ भी मायने नहीं रखता और साथ ही सब कुछ मायने रखता है।'
पोस्टपोन हुई 'टॉक्सिक'
कियारा आडवाणी की फिल्म टॉक्सिक पहले 19 मार्च को रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर 2 के साथ रिलीज होने वाली थी। लेकिन मेकर्स ने फिल्म टॉक्सिक को पोस्टपोन कर दिया। खबरों के मुताबिक फिल्म टॉक्सिक अब 4 जून को रिलीज होगी।
