kiara advani mehendi ceremony: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बॉलीवुड कपल की शादी के लिए फैमिली से लेकर फैन्स तक एक्साइटेड हैं। सिड और कियारा की शादी साल 2023 की पहली स्टार वेडिंग है। सूर्यगढ़ में सूरज की पहली किरण आज कुछ खास होने वाली है। राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में आज से प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो रहे हैं।
आज(रविवार) से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। सिड और कियारा की हल्दी, मेहंदी और महिला संगीत की रस्मों की ग्रैंड शुरुआत होने वाली है। कियारा और सिद्धार्थ की फैमिली जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में पहुंच चुकी है। सिद्धार्थ की मां, भाई व अन्य परिवार वालों से अलावा मेकअप टीम, वेडिंग शूटिंग क्रू , मेहंदी एक्सपर्ट भी लोकेशन पर मौजूद है।
साथ ही आज 11 बजे के बाद ईशा अंबानी और शाम 4 बजे तक शाहिद कपूर पहुंचेंगे। लबर्ड्स कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में करीब 150-200 मेहमान शरीक होंगे और इसमें एक नाम सुपरस्टार सलमान खान का भी होने वाला है। आपको बताते चलें होटल थार हवेली में कई मेहमान रुकने वाले हैं। शादी के लिए 84 कमरे बुक किए गए है और मेहमानों के लिए 70 लग्जरी गाड़ियां बुक कराई गई हैं। मुंबई की एक बड़ी वेडिंग कंपनी सिद्धार्थ और कियारा की शादी मैनेजमेंट का काम संभाल रही है।
सिद्धार्थ-कियारा का रिसेप्शन
सामने आई जानकारी के मुताबिक शादी के बाद बॉलीवुड कपल ने रिसेप्शन की भी प्लानिंग की है। कपल ने दिल्ली और मुंबई में अलग-अलग 2 रिसेप्शन प्लान किए हैं। इसमें बॉलीवुड के उनके सभी दोस्तों को इनवाइट किया जाएगा।
