Kesari 2 Review In Hindi: अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने मंगलवार के दिन भारतीय नेताओं के लिए केसरी 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग का इंतजाम किया था, जिसमें कई बड़े लोग पहुंचे थे। केसरी 2 देखने के लिए पहुंचे नेताओं को फिल्म केसरी 2 काफी पसंद आ रही है और इन्होंने अक्षय कुमार और आर माधवन (R Madhavan) को एक्टिंग में 100 में से 100 नम्बर दिए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तो ट्वीट करके केसरी 2 के कलाकारों की जमकर तारीफ की है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर अक्षय कुमार और आर माधवन की तारीफ करते हुए लिखा है, 'फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में देशभक्ति, शौर्य और बलिदान की भावना को अत्यंत प्रभावशाली और मार्मिक रूप में प्रस्तुत किया गया है। हर दृश्य, गौरव और प्रेरणा से परिपूर्ण है।फिल्म के लिए श्री अक्षय कुमार, श्री आर माधवन और केसरी चैप्टर 2 की पूरी टीम के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। फिल्म स्क्रीनिंग निमंत्रण क लिए केंद्रीय मंत्री श्री हरप्रीत एस पुरी जी का आभार।'
रेखा गुप्ता के साथ-साथ अदाकारा असिन के पति राहुल शर्मा ने भी केसरी चैप्टर 2 देखी और उन्होंने भी कलाकारों की जमकर तारीफ की है। राहुल शर्मा ने एक्स पर लिखा है, 'हम सभी ने जलियावाला बाग के बारे में किताबों में पढ़ा है लेकिन केसरी 2 के दौरान जो सच मैंने देखा, वो किसी भी किताब में नहीं लिखा हुआ है। मेरे पास इस सच को बयां करने के लिए शब्द कम पड़ गए हैं। ये फिल्म नेशनल अवॉर्ड डिजर्व करती है। अक्षय कुमार और आर माधवन ने शानदार काम किया है। इस फिल्म को जरूर देखें।'
फिल्म केसरी 2 का निर्माण करण जौहर ने अपने बैनर तले किया है। करण जौहर ने फिल्म प्रमोशन के दौरान दावा किया है कि केसरी 2 अक्षय कुमार के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म है, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस कमाल की है। करण जौहर ने अक्की की परफॉर्मेंस को लेकर जो दावा किया था, वो केसरी 2 के फर्स्ट रिव्यू में सही साबित होता दिख रहा है।
