Kesari Chapter 2: अनन्या पांडे को ट्रोल करने वालों के खिलाफ बोले करण सिंह त्यागी, एक्ट्रेस की इस फिल्म ने कर दिया था इंप्रेस

Kesari Chapter 2 Director Praises Ananya Pandey: ट्रोलिंग को साइड रखकर मैं लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखना पहले पसंद करूंगा। लोगों को उनका काम पसंद आ रहा है। आजकल सोशल मीडिया पर ट्रोल करने का चलन सा बढ़ गया है। हम इसी दौर में जी रहे हैं जहां लोग आपको बहुत आसानी से जज कर लेते हैं।

Kesari Chapter 2 Director Praises Ananya Pandey

Kesari Chapter 2 Director Praises Ananya Pandey

Kesari Chapter 2 Director Praises Ananya Pandey: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ( Ananya Pandey) हाल ही में फिल्म केसरी चैप्टर 2( Kesari Chapter 2) में नजर आ रही है। फिल्म में वह एक महिला वकील की भूमिका में हैं। फैंस को फिल्म में उनका काम पसंद आ रहा है। हालांकि कुछ लोग फिर भी उनकी एक्टिंग को ट्रोल कर रहे हैं। अनन्या की एक्टिंग अभी भी लोगों को बकवास ही लग रही है। सोशल मीडिया की ट्रोलिंग पर केसरी चैप्टर 2 के डायरेक्टर करण सिंह त्यागी ने जवाब दिया है। उन्होंने अनन्या के काम की भी तारीफ की है।

हाल ही में न्यूज 18 के साथ बातचीत में केसरी चैप्टर 2 के डायरेक्टर करण सिंह त्यागी( Karan Singh Tyagi) ने अक्षय कुमार( Akshay Kumar) -अनन्या पांडे( Ananya Pandey) और आर माधवन के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया। वहीं अनन्या पांडे की ट्रोलिंग पर भी करण ने रिएक्ट किया। दरअसल लोगों को फिल्म में अनन्या पांडे की एक्टिंग पसंद नहीं आई जिसपर करण ने कहा कि अब सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही ट्रोल करने का सिस्टम चल गया है। ट्रोलिंग को साइड रखकर मैं लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखना पहले पसंद करूंगा। लोगों को उनका काम पसंद आ रहा है, वहीं मेरे पास दो दिन पहले एक वीडियो आई थी जिसमें लोग अनन्या पांडे की एंट्री पर तालियां बजा रहे थे। यह अपने आप में सभी नकारात्मक टिप्पणियों का सही जवाब है।

करण ने आगे बताया कि साल 2022 में ही अनन्या पांडे को केसरी चैप्टर 2 के लिए फाइनल कर लिया गया था। मैंने उनकी फिल्म गहराइयाँ देखी थी जिसमें उनकी एक्टिंग पसंद आई थी। तभी मैंने उन्हें दिलरित गिल की भूमिका ऑफर की। करण ने अनन्या की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। महिला वकीलों से मिली हैं, बॉम्बे हाईकोर्ट में उनसे बात भी की और फिल्म के लिए रिसर्च भी की। वह बहुत मेहनती एक्ट्रेस हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ ,पिछले दो साल से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं । टाइम्स नाउ नवभारत से बतौर इन्टर्न सीखने के बाद इसी संस्थान में कॉपी एडिटर के तौ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited