बॉलीवुड

Kesari 2 को मिलेगी सनी संस्कारी की तुलसी कुमार की रिलीज डेट, करण जौहर ने खेला दिमागी खेल

Kesari 2 release rate: फिल्म निर्माता करण जौहर ने केसरी 2 की रिलीज डेट में बदलाव करने का फैसला लिया है। करण जौहर फिल्म केसरी 2 को अप्रैल में रिलीज करेंगे। केसरी 2 के लिए करण जौहर ने अपने बैनर की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की रिलीज डेट में बदलाव किया है। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के साथ-साथ जॉली एलएलबी 2 की भी रिलीज डेट बदली जाएगी।

Image

Kesari 2

Kesari 2 release rate changed: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने साल 2025 की शुरुआत फिल्म स्काई फोर्स के साथ शानदार की है। स्काई फोर्स साल 2025 की पहली 100 करोड़ी मूवी बनकर उभरी है और लम्बे समय के बाद अक्की के खाते में एक सुपरहिट फिल्म आई है। अक्षय कुमार इस सिलसिले को जारी रखना चाहते हैं, जिस कारण उन्होंने केसरी 2 की रिलीज डेट में बदलाव करने का फैसला लिया है। करण जौहर के बैनर में बनी केसरी 2 को अक्षय कुमार अप्रैल के महीने में रिलीज करेंगे।

करण जौहर केसरी 2 के लिए करेंगे धर्मा प्रोडक्शन के कैलेंडर में बदलाव

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर फिल्म केसरी 2 को अप्रैल के महीने में रिलीज करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अक्षय कुमार से बात की और उनसे जॉली एलएलबी 2 की रिलीज डेट आगे बढ़ाने की मांग की। अक्षय कुमार ने करण जौहर की ये मांग तुरंत मान ली और जॉली एलएलबी 2 को साल 2025 के सेकेंड हाफ में रिलीज करने का फैसला किया है। जॉली एलएलबी 2 के साथ-साथ करण जौहर ने केसरी 2 के लिए सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की रिलीज डेट भी बदली है। वरुण-जाह्नवी की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी भी अप्रैल में ही रिलीज होने वाली थी। केसरी 2 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को करण जौहर एक ही महीने में रिलीज नहीं करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की रिलीज डेट में बदलाव किया है।

अप्रैल में रिलीज नहीं होगी वरुण-जाह्नवी की रिलीज डेट

केसरी 2 की वजह से वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी अप्रैल में रिलीज नहीं होगी। करण जौहर इसे 2025 के सेकेंड हाफ में ही रिलीज करेंगे। वरुण की आखिरी फिल्म बेबी जॉन बुरी तरह फ्लॉप हुई है, जिस कारण भी करण ने ये फैसला लिया है। वैसे करण जौहर और अक्षय कुमार के इस फैसले पर आपका क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article