Katrina Kaif Latest Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में कैटरीना कैफ ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात से उनके फैंस काफी खुश है। वहीं विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की फैमिली में भी खुश की लहर दौड़ पड़ी है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि कैटरीना कैफ को अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। इस क्लिप में लग्जरी कार कैटरीना को पिक करने के लिए अस्पताल पहुंच गई है। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...
कैटरीना कैफ को मिली अस्पताल से छुट्टी
रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई के एचएन. रिलायंस हॉस्पिटल में सुबह करीब 8 बजकर 23 मिनट पर कैटरीना कैफ बेटे को जन्म दिया। इसके बाद हॉस्पिटल की ओर से एक ऑफिशियल हेल्थ अपडेट जारी किया गया, जिसमें बताया गया, 'कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल के घर सुबह बेटे का जन्म हुआ है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। डिस्चार्ज की तारीख अभी तय नहीं की गई है।' इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लग्जरी कार एचएन. रिलायंस हॉस्पिटल के बाहर देखी गई है। लोगों का ये मानना है कि ये कार कैटरीना कैफ को पिक करने के लिए आई है। अब कैटरीना कैफ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए बताया था कि वे माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने लिखा, 'हमारी खुशियों की सौगात आ गई है। अपार प्रेम और कृतज्ञता के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर, 2025 - कैटरीना और विक्की।'
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी
बताते चलें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी साल 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट रिजॉर्ट में धूमधाम से शादी रचाई थी। इससे पहले दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था। विक्की और कैटरीना की जड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। विक्की कौशल से पहले कैटरीना कैफ ने कई सितारों को डेट किया। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर तक के नाम शामिल है।
