बॉलीवुड

मां बनने के बाद कटरीना कैफ का पहला पोस्ट, क्रिसमस पर भी नहीं दिखाई लाडले की झलक

Katrina Kaif Christmas: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ न्यू मॉम बनी है और इस समय पूरी जिम्मेदारी से अपने बेबी बॉय को संभाल रही है। इस बीच कल क्रिसमस के मौके पर कटरीना ने तस्वीर शेयर की जिसमें विक्की कौशल और परिवार संग उन्होंने त्योहार बनाया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए तस्वीर।

Image

Image Source: Katrina Kaif Instagram

Katrina Kaif Christmas: बॉलीवुड दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस कटरीना कैफ अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। जैसा की सभी को मालूम है 7 नवंबर 2025 को कटरीना कैफ और विक्की कौशल को माता-पिता बनने का सुख मिला था। शादी के चार साल बाद कटरीना ने बेटे को जन्म दिया। इन दिनों परदे से दूर रहकर कटरीना कैफ न्यू मॉम की सारी ड्यूटीज और जिम्मेदारी निभा रही हैं। अभी हाल ही में डिलीवरी के बाद कटरीना का न्यू मॉम लुक देखने को मिला। क्रिसमस के खास मौके पर कटरीना ने पहला पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखें इस रिपोर्ट में।

एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने बीते दिन परिवार संग क्रिसमस का त्योहार मनाया जिसकी तस्वीर शेयर की है, जिस्मीन विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सनी कौशल दिखाई दिए। तस्वीर को कैप्शन देते हुए कटरीना ने लिखा, 'सभी को प्यार, खुशी और शांति मिले... यह एक बहुत ही शानदार क्रिसमस है!' इसमें कटरीना कैफ का डिलीवरी के बाद का गलो देखने को मिला। ये कटरीना और विक्की का बेटे संग पहला क्रिसमस है। कटरीना का पोस्ट देख फैंस काफी खुश हुए कि आखिर उनके काफी समय बाद एक्ट्रेस की झलक देखने को मिली। हालांकि कई फैंस चाहते थे की कटरीना अपने बेटे की झलक दिखाए लेकीन ऐसा नहीं हो पाया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपका छोटा सा बेटा कहाँ है?।' वहीं दूसरा यूजर लिखता है, 'आप सभी को मेरी क्रिसमस लेकिन सबसे नया सदस्य कहाँ है? ' वहीं कुछ लोगों की इच्छा थी कि कटरीना क्रिसमस बॉल ओर बेटे का नाम रीवील करे। सभी को कटरीना और विक्की के बेटे का नाम और चेहरा देखना है जिसके लिए इंतजार लंबा होगा।

सोशल मीडिया पर कटरीना का ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। वहीं बात करें कटरीना कैफ की प्रोफेशनल लाइफ कि तो वे प्रेग्नेंसी से पहले ही बॉलीवुड दुनिया से गायब हो गई थी। आखिरी बार कटरीना को फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में देखा गया था जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। वहीं विक्की कौशल जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article