Katrina Kaif Share pic with Vicky Kaushal: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल( Vicky Kaushal) ने बीती रात शुक्रवार को अपना 37वां जन्मदिन मनाया। छावा स्टार को उनके फ्रेंड्स और फैमिली वालों ने जमकर बधाई दी। शाम होते-होते सभी फैंस को कैटरीना कैफ( Katrina Kaif) की विश का इंतजार था। हर कोई यह देखना चाहता था कि अभिनेत्री अपने प्यारे पति को किस तरह विश करेंगी। आखिरकार रात को कैटरीना कैफ ने पोस्ट शेयर कर ही दी। जिसे देखकर कपल के चाहने वालों का दिल गार्डन-गार्डन हो गया। कैटरीना और विक्की साथ में इतने प्यारे लग रहे थे कि उनसे नजरें हटाना बहुत मुश्किल हो गया। आइए उनकी पिक पर एक नजर डालते हैं।
कैटरीना कैफ( Katrina Kaif) ने देर रात विक्की कौशल को विश किया। एक प्यारी सी कोजी फोटो शेयर करते हुए कैटरीना कैफ ने लिखा "हैप्पी विक्की डे" इस फोटो में दोनों बेहद प्यारे और रोमांटिक लग रहे थे। फैंस ने भी इस पिक पर जमकर कॉमेंट किए। अपने फेवरेट कपल को बधाई देते हुए लोगों ने कहा कि ये इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत कपल हैं इन्हें किसी की नजर न लगे।
विक्की और कैटरीना कैफ की शादी को 4 साल हो गए हैं। साल 2021 में दोनों ने ग्रैंड वेडिंग की थी। विक्की और कैटरीना अक्सर अपनी पिक्स शेयर करते रहते हैं। दोनों को साथ में पार्टी में जाते हुए या वैकैशन पर जाते हुए स्पॉट किया जाता है। हालांकि काम के चलते विक्की कौशल अक्सर घर से दूर रहते हैं लेकिन वह कभी भी कैटरीना को नहीं भूलते हमेशा उनका जिक्र जरूर करते हैं।
