बॉलीवुड

OTT पर छा जाने के लिए तैयार हैं Katrina Kaif, जल्द करेंगी कमबैक

Katrina Kaif upcoming project: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ फिल्मी दुनिया में वापसी करने वाली है। नई रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना ओटीटी पर डेब्यू कर सकती हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

ओटीटी पर धमाल मचाएंगी कैटरीना कैफ (pic credit-instagram)

Katrina Kaif upcoming project: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) काफी समय से बड़े पर्दे से दूर चल रही है। आखिरी बार वो फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में नजर आई थी। मां बनने के बाद कैटरीना कैफ ने ब्रेक लिया था। फिलहाल वो अपने बच्चे का ख्याल रख रही है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि कैटरीना कैफ फिर से फिल्मी दुनिया में वापसी करने वाली हैं। नई रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना ओटीटी (OTT) पर डेब्यू कर सकती हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें-मां बनने के बाद कटरीना कैफ का पहला पोस्ट, क्रिसमस पर भी नहीं दिखाई लाडले की झलक)

Katrina kaif ott

ओटीटी पर धमाल मचाएंगी कैटरीना कैफ (pic credit-instagram)

ओटीटी पर धमाल मचाएंगी कैटरीना कैफ

बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ मां बनने के बाद अब एक बार फिर अपने अभिनय करियर में वापसी की तैयारी कर रही हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कैटरीना ने नई स्क्रिप्ट्स पढ़ना शुरू कर दिया है और वह अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर काफी सोच-समझकर फैसला लेना चाहती हैं। बताया जा रहा है कि वो साल 2027 के दूसरे हिस्से में फिर से शूटिंग शुरू कर सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कैटरीना फिलहाल ऐसी कहानी और किरदार की तलाश में हैं जो उनके समय और मेहनत के लायक हो। यही वजह है कि वह किसी भी प्रोजेक्ट को जल्दबाजी में साइन नहीं करना चाहतीं। खबरें यह भी हैं कि वह ओटीटी और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर आने वाले प्रोजेक्ट्स में भी रुचि दिखा रही हैं, क्योंकि यहां कलाकारों को अलग तरह की और मजबूत कहानियों में काम करने का मौका मिलता है।अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह कैटरीना कैफ का ओटीटी डेब्यू भी हो सकता है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कैटरीना कैफ की आखिरी मूवी

बताते चलें कि एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में विजय सेतुपति के साथ नजर आई थीं। लोगों ने फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मी वर्ल्ड से दूरी बना ली। कैटरीना कैफ ने साल 2021 में अभिनेता विक्की कौशल से शादी की थी। मां बनने के बाद अब वह अपने परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाते हुए वापसी की योजना बना रही हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article