बॉक्स ऑफिस

Raja Shivaji Box Office Collection Day 3: रितेश देशमुख की हुई बल्ले-बल्ले, इतने करोड़ हुआ कलेक्शन

Raja Shivaji Box Office Collection Day 3: रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) ने ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई की है। यह फिल्म अब तक 33.90 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

Image

जानिए कितना हुआ 'राजा शिवाजी' का कलेक्शन (Pic Credit: Instagram)

Raja Shivaji Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने में लगी हुई है। 1 मई के दिन मेकर्स ने इस मूवी को दुनिया भर में रिलीज किया था। तब से लेकर अब तक यह मूवी हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकार्ड्स बना रही है। मिली-जुली समीक्षाओं और लोगों की राय से फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला है। फिल्म के मराठी वर्जन को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर हिंदी वर्जन भी सिनेमाघरों में ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रहा है। तो चलिए देखते हैं रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने शुरुआती वीकेंड में कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

रविवार को 'राजा शिवाजी' ने की डबल डिजिट में कमाई

'राजा शिवाजी' में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे रितेश देशमुख भी दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रहे हैं। ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती अनुमानों के अनुसार रितेश देशमुख स्टारर ने तीसरे दिन 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले रविवार को 'राजा शिवाजी' ने 14.28 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसका नेट कलेक्शन 12 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म के कलेक्शन में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। (इसे भी पढ़ें: राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म के लिए Salman Khan ने कसी कमर, इस महीने से शुरू होगी शूटिंग)

Salman Khan

Salman Khan

रविवार को पूरे देश में रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' के लगभग 5,770 शो दिखाए गए। रितेश देशमुख की इस ऐतिहासिक फिल्म ने 33.90 करोड़ रुपये (नेट) और 40.34 करोड़ रुपये (ग्रॉस) का बिजनेस किया है। वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद अब वीक डेज में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल सकती है। मराठी वर्जन ने 22.90 करोड़ रुपये कमाए हैं जबकि हिंदी वर्जन ने 11 करोड़ रुपये की कमाई की है। (इसे भी पढ़ें: Ranveer Singh ने नहीं छोड़ी जय मेहता की 'Pralay', इस साल अगस्त में शुरू होगी शूटिंग)

'राजा शिवाजी' था रितेश देशमुख का ड्रीम प्रोजेक्ट

'राजा शिवाजी' रितेश देशमुख के करियर का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर 20 साल से भी ज्यादा समय तक काम किया। उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन भी किया। इस मराठी फिल्म के लिए बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों को भी शामिल किया। इस मूवी में अभिषेक बच्चन, जेनेलिया, विद्या बालन, भाग्यश्री, संजय दत्त, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, सचिन खेडेकर, महेश मांजरेकर और सलमान खान सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article