बॉलीवुड

शादी के 4 साल बाद मां बनने वाली हैं कटरीना कैफ, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए विक्की कौशल संग शेयर की पहली तस्वीर

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 23, 2025, 01:19 PM IST

Katrina Kaif Pregnant: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) जल्द ही मां बनने वाली हैं। इसकी अनाउंसमेंट एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से की है। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने अपने पति विक्की कौशल संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Image

Image Source: Katrina Kaif Instagram

Katrina Kaif Pregnant: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अभी हाल ही में कटरीना कैफ की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। लेकिन अब तक ये अधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया था कटरीना कैफ की प्रेग्नेंट। अब एक्ट्रेस कटरीना कैफ और उनके हसबैंड विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने इस खबर को ऑफिशियल कर दिया है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर शेयर की हैं। इस वायरल हो रही तस्वीर में विक्की कौशल और कटरीना कैफ साथ नजर आ रहे हैं।

शेयर की पहली तस्वीर

एक्ट्रेस कटरीना कैफ एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। कई दिनों से खबरें चल रही थी कटरीना कैफ जल्द ही मां बनने वाली हैं। अब इस खबर पर कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने मुहर लगा दी है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कटरीना कैफ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं, तो वहीं विक्की कौशल भी प्यार से एक्ट्रेस के बेबी बंप को टच करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में लिखा 'हम अपनी लाइफ के सबसे बेहतरीन चैप्टर को शुरू करने के लिए जा रहे हैं। (On our way to start the best chapter of our lives with hearts full of joy and gratitude.)' कपल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

फैंस ने दी बधाई

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की इस पोस्ट के पर लोग कपल को बधाई देते नजर आ रहे हैं। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की तस्वीर को आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article