बॉलीवुड

Katrina Kaif को "मदर्स डे" के मौके पर मिला सप्राइज़, बेटे विहान के नन्हे हाथों की दिखाई झलक

Katrina Kaif Mother's Day Celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर 'मदर्स डे' सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। बेटे विहान और पति विक्की कौशल ने मिलकर कटरीना कैफ का दिन कैसे खास बनाया देखिए यहां।

Image

कटरीना कैफ को "मदर्स डे" के मौके पर मिला सप्राइज़/ फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम

Katrina Kaif Mother's Day Celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बेटे विहान को जन्म देने से पहले ही कटरीना कैफ ने प्रेग्नेंसी के दौरान ही फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। 7 नवंबर साल 2025 को कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और पति विक्की (Vicky Kaushal) कौशल बेटे विहान के मम्मी-पापा बने थे। बीते दिन पूरी दुनिया ने मदर्स डे मनाया और इस खास मौके पर अपनी मां को सप्राइज़ दिए। ऐसे में विक्की कौशल ने बेटे विहान संग मिलकर कटरीना कैफ को सप्राइज़ दिया। जिसकी झलक कटरीना ने इंस्टाग्राम पर दिखाई। (ये भी पढ़ें: Raja Shivaji Box Office: 100 करोड़ी होने से एक कदम दूर है Riteish Deshmukh की फिल्म, देखें आंकड़े)

कटरीना कैफ ने दिखाई मदर्स डे सेलिब्रेशन की झलकबॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर 'मदर्स डे' पर मिले सप्राइज़ की झलक दिखाई। ये कटरीना का मां बनने के बाद पहले मदर्स डे था जिसे विक्की कौशल और बेटे विहान ने खास बनाया। पहली तस्वीर में कटरीना कैफ को सुबह उठते ही मनपसंद पिंक रोज मिले जिसके साथ नोट में लिखा हुआ था, 'हैपी फर्स्ट मदर्स डे, माय लव, फ्रॉम विहान और विक्की।' सिर्फ यही नहीं दूसरी तस्वीर में कटरीना कैफ ने बेटे की झलक दिखाई जिसमें उनके नन्हे-मुन्ने हाथ दिखाई दिए। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कटरीना ने कैप्शन में लिखा, "A Happy Mother's Day POV"। (ये भी पढ़ें: Pati Patni Aur Woh 2 की रिलीज से पहले ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ीं Rakul Preet Singh, जंगल सफारी में ये हरकत पड़ी भारी)

Katrina Kaif Mother's Day Celebration

कटरीना कैफ का मदर्स डे सेलिब्रेशन/फोटो क्रेडिट-कटरीना कैफ इंस्टाग्राम

    Katrina Kaif Mother's Day

    कटरीना कैफ का मदर्स डे सेलिब्रेशन

    कटरीना कैफ कब करेंगी कमबैक?

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ काफी समय से बड़े परदे से गायब है। ऐसे में हर किसी की जुबां पर बस एक ही सवाल है कि आखिर कटरीना कैफ कब कमबैक करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना कैफ की कई मेकर्स संग नए प्रोजेक्ट्स को लेकर बातचीत चल रही हैं। सिर्फ यही नहीं कटरीना का इस समय पूरा फोकस अपने बेटे विहान और मेकअप बिजनेस "के ब्यूटी" पर पूरा ध्यान है।
    Khushboo Dogra
    खुशबू डोगराauthor

    खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

    और पढ़ें
    End of Article