Katrina Kaif Baby Shower Details: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ माँ बनने वाली है। कुछ दिन पहले ही कपल ने अपने पहले बेबी के आने की खबर सुनाई थी। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल( Vicky Kaushal) जल्द से ही मम्मी-पापा बन जाएंगे। फैंस को भी जब से यह खबर मिली है, हर कोई कैटरीना से जुड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब है। कुछ समय पहले विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने घर में नन्हा मेहमान आने के लिए खुशी जताई थी। अब कैटरीना कैफ की गोद भराई से जुड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कौशल परिवार में गोद भराई का जश्न मनाया गया है।
पिंकवीला की रिपोर्ट के अनुसार 6 अक्टूबर यानि कल, कैटरीना कैफ( Katrina Kaif) का बेबी शॉवर हो गया है। कैटरीना कैफ के ससुराल वालों ने घर पर ही इसे किया है। इस सीक्रेट फ़ंक्शन में जिसमें केवल परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। कैटरीना कैफ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को छुपाकर रखना चाहती है। साथ ही जो भी फ़ंक्शन हो रहे हैं, उनकी अपडेट भी मीडिया में नहीं आने देना चाहती। हालांकि ये सेरेमनी कब-कैसे और कहाँ हुई इसकी ज्यादा जानकारी अभी पता नहीं चली है। लेकिन, इतना जरूर पता चला है कि कौशल परिवार ने शेफ शेफ शिलार्ना वाजे को केटरिंग के लिए बुलाया था। फैंस कैटरीना कैफ की गोद भराई की तस्वीरें देखने के लिए बेताब हैं।
सनी कौशल ने जताई खुशी
हाल ही में कैटरीना कैफ के देवर सनी कौशल( Sunny Kaushal) ने आने वाले मेहमान पर खुशी जताई है। सनी कौशल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "हमारा सारा परिवार बहुत उत्साहित है, इस तरह की खुशी को हम काफी समय बाद महसूस करने वाले हैं। आने वाले बेबी के लिए बेसब्री से वेट कर रहे हैं।" सनी ने बताया कि वह कैट और विक्की के बेबी के लिए फनी चाचू बनने वाले हैं। वह बेबी को पूरा बिगाड़ने वाले हैं।
बात करें कैटरीना कैफ की डिलीवरी की तो, रिपोर्ट्स के अनुसार अक्टूबर एंड या नवंबर फर्स्ट में कैटरीना कैफ की डिलीवरी हो सकती है। सटीक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
