Karwa Chauth Clebration at Anil Kapoor House : बॉलीवुड हसीनाएं हर साल करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। सभी एक्ट्रेस अनिल कपूर ( Anil Kapoor) के घर पर करवा चौथ की रीति-रिवाज करते हैं। इस बार भी सभी बॉलीवुड हसीनाएं सज-धजकर अनिल कपूर के घर पर पहुंच गई है और करवा चौथ की पूजा शुरू कर दी है। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty) , मीरा राजपूत ( Meera Rajput) , नताशा दलाल ( Natasha Dalal) और सभी हसीनाएं सुंदर जोड़े में तैयार होकर पूजा कर रही हैं।
अनिल कपूर के घर पर बॉलीवुड हसीनाओं का जमावड़ा लग गया है। सुनीता कपूर ( Sunita Kapoor) ने बॉलीवुड हसीनाओं के त्योहार को और ज्यादा खास बनाने के लिए सारी तैयारी कर ली हैं। शिल्पा शेट्टी सहित मीरा राजपूत, महीप कपूर और बॉलीवुड की सभी शुहगन अनिल कपूर के घर पहुच गई हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिचूअल की विडियो शेयर की है इस वीडियो में सभी एक टेबल के चारों तरफ बैठे हैं और हाथ में पूजा की थाली लिए हुए हैं। करवा चौथ की रस्में निभाते हुए सभी एक -दूसरे को थाली दे रही हैं। इस विडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने अपने फैंस को करवा चौथ की बधाई दी है।
बता दें कि हर साल अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर अपने घर में करवा चौथ का फंक्शन रखती हैं जहां सभी बॉलीवुड हसीनाएं सजकर और पूजा की थाली लेकर आती हैं। कपूर हाउस में ये त्योहार बहुत चाव से मनाया जाता है।
