बॉलीवुड

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: रूमर्ड गर्लफ्रेंड श्रीलीला ने बताया कैसी है कार्तिक आर्यन की फिल्म, बोलीं 'सच में मजा आ...'

Sreeleela Reviews Kartik Aaryan's TMMTMTTM: 25 दिसंबर को रिलीज हुई कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पा रही है। वहीं दूसरी ओर श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन की फिल्म को शानदार बताया है।

Image

Pic Credit: IMDb and Instagram

Sreeleela Reviews Kartik Aaryan's TMMTMTTM: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) बॉक्स ऑफिस स्ट्रगल कर रही है। समीर संजय विदवान्स के निर्देशन में बनी इस मूवी में कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे अहम मुख्य भूमिका में हैं। मेकर्स ने फिल्म को 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के खास मौके पर रिलीज किया था। बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बाद भी अब कार्तिक आर्यन की कथित गर्लफ्रेंड और साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला (Sreeleela) ने 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को देखने के बाद अपना रिव्यू साझा किया।

श्रीलीला ने की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की तारीफ

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन और निर्माता शरीन मंत्री केडिया को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में टैग किया। हैरानी की बात यह है कि श्रीलीला ने अनन्या पांडे को अपनी स्टोरी में टैग नहीं किया। श्रीलीला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के टाइटल सॉन्ग का वीडियो पोस्ट किया। श्रीलीला को यह मूवी पसंद आई और उन्होंने अपने कथित बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन की खूब तारीफ की। श्रीलीला ने लिखा, 'बहुत ही शानदार! फिल्म को खूब एन्जॉय किया! लंबे समय के बाद खुलकर सांस ली।' उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन और शरीन मंत्री को भी टैग किया।

Sreeleela Reviews Kartik Aaryan's TMMTMTTM

Sreeleela Reviews Kartik Aaryan's TMMTMTTM

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। इस मूवी को बनाने में निर्माताओं के 90 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। फिल्म में नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इस मूवी की कमाई अभी तक केवल 27 करोड़ रुपये ही हुई है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article