बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन ने शुरू की तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी की शूटिंग, कटवा डाले सारे बाल

Kartik look for #TuMeriMainTeraMainTeraTuMeri: कार्तिक आर्यन ने डायरेक्टर अनुराग बसु की नई फिल्म की शूटिंग पूरी कर दी है, जिसमें वो दिल टूटे आशिक का किरदार प्ले करते दिखेंगे। कार्तिक ने अब तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया से दी है।

Image

Kartik Aaryan

Kartik look for #TuMeriMainTeraMainTeraTuMeri: अभिनेता कार्तिक आर्यन पिछले कुछ समय से लगातार अपनी अपकमिंग मूवीज की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक के बाद एक वो लगातार नई-नई फिल्में शूट कर रहे हैं, जो जल्द ही दर्शकों के सामने होगी। बीते दिनों ही कार्तिक आर्यन ने अपनी अनटाइटल्ड मूवी खत्म की है, जिसे अनुराग बसु ने बनाया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन दिल टूटे आशिक के रूप में दिखाई देंगे। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन बड़े-बड़े हाल और बड़ी-बड़ी दाढ़ी में दिखेंगे। अनुराग कश्यप की फिल्म खत्म करते ही कार्तिक आर्यन ने करण जौहर के बैनर में बनने जा रही तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी शुरू कर दी है। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन शार्प लुक में दिखेंगे, जिसकी पहली झलक उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है।

कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो छोटे बाल और ट्रिम्ड दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं। तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी न्यूएज लव स्टोरी होने वाली है, जिसके मुताबिक कार्तिक आर्यन ने लुक लिया है। कार्तिक आर्यन का नया लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कार्तिक आर्यन के एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'क्या कमाल के लग रहे हो कार्तिक भाई।' तो वहीं दूसरे ने लिखा है, 'मुझे कार्तिक का ये लुक बहुत ही पसंद आया है।' कार्तिक आर्यन की तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी को करण श्रीकांत शर्मा बनाएंगे। इस मूवी में कार्तिक आर्यन अदाकारा अनन्या पांडे के साथ रोमांस करते दिखेंगे। कार्तिक-अनन्या की जोड़ी को दर्शकों ने पति पत्नी और वो में भी देखा था।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article