Shehnaaz Gill emotional Video: शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) एक ऐसा नाम हैं जिसे पहचान की जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों फिल्मों के साथ- साथ अपने नए चैट शो देसी वाइब्स को लेकर भी चर्चा में हैं। इस शो में वो अलग-अलग फिल्म स्टार्स से बात करते हुए नजर आती हैं। एक तरफ जहां शहनाज और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की केमिस्ट्री ने जीता लोगों का दिल। वहीं, आयुशष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) से बातचीत करने के दौरान काफी इमोशनल हो गईं। देसी वाइब्स में आयुष्मान अपनी फिल्म एन एक्शन हीरो (An Action Hero) के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। शो के किल्प का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में आयुष्मान कहते हैं कि वो बहुत ही हिम्मत वाली लड़की हैं, जो बोलना चाहती हैं, सभी के सामने खुलकर बोलती हैं। इसके जवाब में शहनाज कहती हैं कि अब मैं अपने इमोशन को धीरे- धीरे छुपाना सीख रही हूं वरना लोग लिखते थे कि ये तो सहानभूति के लिए ऐसा कर रही हैं। इस बात को बताते हुए शहनाज काफी इमोशनल हो जाती हैं और रोने लगती हैं। शहनाज को संभालते हुए आयुष्मान कहते हैं बतौर आर्टिस्ट हम बहुत इमोशनल होते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि बेहतर यही है कि पब्लिक में अपनी भावनाओं का नहीं दिखाना चाहिए। जैसे- जैसे आप सफलता की सीढ़ी चढ़ते जाएंगे वैसे- वैसे आप अपने इमोशन पर काबू रखना सीख जाते हैं।
सिद्धार्थ को याद कर एक फिर छलके शहनाज के आंसू
एक्ट्रेस ने पिछले साल अपने सबसे करीबी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को खो दिया था। सिद्धार्थ को खोने के बात एक्ट्रेस को दोबारा कम बैक करने में काफी समय लग गया। सिद्धार्थ और शहनाज की मुलाकात बिग बॉस 13 में हुई थी। दोनों की जोड़ी को फैंस सिडनाज कहकर बुलाते थे। एक्ट्रेस जल्द सलमान खान की फिल्म किसी भी भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
