Is Ananya Panday in Bhool Bhulaiyaa 4: अनन्या पांडे ने कल यानी 30 अक्टूबर के दिन अपना 27वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया है। अनन्या पांडे के जन्मदिन पर उनके फैन्स, फ्रेंड्स और फैमिली ने खूब बधाई दी। अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की कुछ झलक साझा की हैं। इस सेलिब्रेशन में अनन्या पांडे के साथ कजिन अहान पांडे, सुहाना खान और शनाया कपूर और उनकी मां भावना पांडे भी शामिल थीं। अनन्या पांडे के जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन ने भी एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दी।
कार्तिक आर्यन ने अपनी आने वाली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के सेट से एक मजेदार बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया, जिसमें अनन्या को उनकी भूमिका को लेकर चिढ़ाया गया। अनन्या पांडे को इस वीडियो में कहते हुए देखा गया कि उनका गाना। यह सुनकर कार्तिक आर्यन भी हैरान रह गए और उन्होंने कहा तुमारा गाना? इसके बाद अनन्या पांडे तुरंत अपने शब्द बदल दिए और कहा कि हमारा गाना?
इस दौरान एक यूजर ने तुरंत इस वीडियो पर 'भूल भुलैया 4' नोटिस किया। उन्होंने कहा कि अनन्या इस मूवी में 'मंजुलिका' के रोल में नजर आ सकती हैं। हालांकि अनन्या पांडे के बर्थडे पर मजाक-मस्ती करने के बाद एक्ट्रेस ने कार्तिक आर्यन को रिप्लाई देते हुए कहा कि तुम्हारा बर्थडे भी आ रहा है? इंतजार करो। वहीं दूसरी ओर 'भूल भुलैया 4' में अनन्य पांडे की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। यह केवल एक मस्ती थी, जिसे कई लोग सच मान बैठे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे को आने वाले दिनों फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में देखा जाएगा। इस मूवी को करण जौहर के बैनर तले बनाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी का ट्रेलर मेकर्स कार्तिक आर्यन के जन्मदिन यानी 22 नवम्बर को रिलीज कर सकते हैं।
