अभिनेता कार्तिक आर्यन को इंडस्ट्री का पीआर स्टार कहा जाता है क्योंकि एक आउटसाइडर होने के बावजूद भी उन्होंने जिस तरह से अपनी खास पहचान बनाई है, वो बिना एग्रेसिव पीआर के संभव नहीं थी। हिट फिल्मों को जब ठीक पीआर का साथ मिला तो कार्तिक आर्यन जैसा स्टार इंडस्ट्री में पैदा हुआ। बीते दिन उनकी फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी रिलीज हुई, जो बहुत अच्छा बिजनेस नहीं कर पायी। इस फिल्म की बातें बंद होती उससे पहले ही कार्तिक आर्यन की लव लाइफ लोगों के बीच खबरों में छा गई। कार्तिक आर्यन बीते दिन गोवा में छुट्टियां मनाने के लिए गए थे जहां उनके साथ एक लड़की के होने की बात बताई गई। लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए ये सबूत भी पेश किए कि एक विदेशी हसीना कार्तिक के साथ वैकेशन पर है लेकिन बाद में इस मिस्ट्री गर्ल ने सोशल मीडिया के जरिए ही इस बात को झुठलाया कि वो कार्तिक को डेट कर रही है। (इसे भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने डेटिंग पर दिया 1st रिएक्शन, बोलीं 'मैं उसकी GF...')
मिस्ट्री गर्ल के पोस्ट के बाद ये मामला शांत होता दिख रहा था लेकिन अब जो शॉकिंग डिटेल्स सामने आई हैं, उनके अनुसार कार्तिक आर्यन और वायरल मिस्ट्री गर्ल गोवा स्थित एक ही होटल में रुके थे। इस खबर ने एक बार फिर से लोगों के बीच में तहलका मचा दिया है और माना जा रहा है कि एक्टर अपनी डेटिंग लाइफ रिवील नहीं करना चाहते हैं, जिस कारण झूठ बोल रहे हैं।

Karina
एचटी सिटी ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि कार्तिक आर्यन और विदेशी मिस्ट्री गर्ल एक ही होटल में रुके हुए थे लेकिन दोनों के रूम्स अलग-अलग थे। रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि जिस होटल में ये दोनों रुके थे, वहां के स्टाफ ने इस बात की पुष्टि भी की है। होटल प्रबंधन ने एचटी सिटी से बात करते हुए कहा है, "जी हां, कार्तिक और दूसरी गेस्ट हमारे गोवा स्थित St Regis hotel में ही रुके हुए थे।" दूसरे सोर्स ने एचटी मीडिया से बात करते हुए ये बताया है कि दोनों का होटल सेम ही था लेकिन इनके रूम्स अलग-अलग थे। (इसे भी पढ़ें: Kartik Aaryan को 9वीं दफा हुआ प्यार!! सारा-अनन्या से 100 गुना खूबसरत है 'गोरी मैम' करीना)

Karina (1)
बेहद कम उम्र की लड़की डेट करने को लेकर हो रही है कार्तिक की ट्रोलिंग
अक्सर लोग कार्तिक आर्यन की डेटिंग लाइफ को बड़े ही चाव से पढ़ते हैं और मजे लेते हैं लेकिन इस दफा वो डेटिंग रूमर्स की वजह से खबरों में हैं। असल में कार्तिक आर्यन को लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं और बेहद कम लड़की को ट्रोल करने की वजह से आलोचना कर रहे हैं। खबरों की मानें तो कार्तिक आर्यन का नाम इन दिनों जिस विदेशी हसीना से जुड़ रहा है उसकी उम्र 17-18 साल है। यही वजह से है कार्तिक आर्यन को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा है।
