Kartik Aaryan Dating History: कलाकार कार्तिक आर्यन भले ही इंडस्ट्री में आउटसाइडर माने जाते हो लेकिन उनके अफेयर्स की लिस्ट देखकर ऐसा लगता है कि वो किसी सुपरस्टार के बेटे हैं। हर साल उनकी नई गर्लफ्रेंड बन जाती है, जिसके बाद उनका नाम महीनों तक जुड़ता रहता है। सारा अली खान, जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे के बाद अब कार्तिक आर्यन को विदेशी लड़की से प्यार हुआ है, जिसके बाद वो गोवा में वेकेशन मना रहे हैं। आइए आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं कि कार्तिक आर्यन ने इस विदेशी लड़की से पहले किन-किन हसीनाओं से इश्क लड़ाया है?
साल 2011 की बात है जब कार्तिक आर्यन ने इंडस्ट्री में नया-नया कदम रखा था। इस साल वो डिंपल शर्मा नाम की हसीना के साथ डिनर डेट पर पकड़े गए थे। इन दोनों की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं, लेकिन इसके बाद इनके बारे में ज्यादा खबरें नहीं आईं।
डिंपल शर्मा के बाद कार्तिक आर्यन का नाम उनकी हीरोइन नुशरत भरूचा के साथ जुड़ा। इन दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। बताया जाता है कि इनका रिस्ता कई अप्स-एंड-डाउन्स से गुजरा था और आखिरकार इन्होंने रास्ते अलग करने का फैसला लिया।
कार्तिक आर्यन की डेटिंग लाइफ सारा अली खान की वजह से ही चर्चा में आई थी। इन दोनों ने लव आजकल नाम की फिल्म की थी, जिसके दौरान इन दोनों के इश्क की काफी चर्चाएं हुई थीं। महीनों तक इश्क की चर्चाएं होने के बाद ये दोनों अलग हो गए।
सारा अली खान के बाद कार्तिक आर्यन ने दोस्ताना 2 नाम की फिल्म साइन की, जिसमें जाह्नवी कपूर थीं। इस फिल्म की शूटिंग कुछ महीनों तक चली, जिसके दौरान इनका नाम जुड़ा। जैसे ही फिल्म बंद हुई, इनका नाम जुड़ना भी बंद हो गया।
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने पति पत्नी और वो नाम की फिल्म की थी, जिसके दौरान ये दोनों करीब आए। फिल्म शुरू होने से पहले ये डिनर डेट पर गए थे, जहां के वीडियोज इंटरनेट पर आग की तरह फैले थे। इसके बाद इनके रिलेशन की चर्चाएं हुई थीं।
बहुत कम लोग जानते हैं कि कार्तिक-कृति ने भी बहुत कम समय के लिए इश्क लड़ाया था। शहजादा और लुका छुपी नाम की फिल्मों के दौरान इनकी दोस्ती गहरायी थी।
कार्तिक आर्यन और पश्मीना रोशन के रिश्ते ने सबको शॉक दिया था। कार्तिक-पश्मीना ने कभी भी साथ में काम नहीं किया था और अचानक से इनका नाम जैसे जुड़ा, वो चौंकाने वाला था।
कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। कार्तिक एक वक्त तारा के लिए इंटरनेट पर पोस्ट करते थे। कार्तिक का ये रिश्ता पर्दे के पीछे ही रहा।
कार्तिक आर्यन इन दिनों एक विदेशी हसीना के साथ इश्क लड़ा रहे हैं। दोनों इन दिनों गोवा में हैं, जहां से इनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस विदेशी हसीना की उम्र को लेकर काफी कन्फ्यूजन है क्योंकि उसको लेकर जानकारियां उपलब्ध नहीं हैं।