बॉलीवुड

'संजय हमेशा हमारे दिलों में रहोगे' एक्स पति की डेथ एनिवर्सरी पर Karisma Kapoor का पोस्ट, प्रिया ने भी किया याद

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 13, 2026, 12:33 PM IST

Karisma Kapoor on Sunjay Kapur Death Anniversary: संजय कपूर की पहली डेथ एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने इमोशनल पोस्ट किया है। तो वहीं प्रिया सचदेव ने भी दिल की बात लिखी है।

Image

करिश्मा कपूर ने एक्स पति संजय कपूर को लेकर किया पोस्ट (Image Source: Reddit/ Priya sachdev Instagram)

Karisma Kapoor on Sunjay Kapur Death Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कभी करिश्मा कपूर का कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी कोई लुक सोशल मीडिया पर छा जाता है। इसी बीच करिश्मा कपूर की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। करिश्मा कपूर ने अभी हाल ही में शेयर की गई पोस्ट में अपने एक्स पति संजय कपूर (Sunjay Kapur) को याद किया। करिश्मा कपूर ने ये पोस्ट संजय कपूर की पहली डेथ एनिवर्सरी पर की है। तो चलिए जानते हैं कि करिश्मा कपूर ने क्या लिखा है।

करिश्मा कपूर ने एक्स पति को किया याद

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह करिश्मा कपूर की कोई फिल्म नहीं बल्कि एक सोशल मीडिया पोस्ट है। करिश्मा कपूर ने अपने एक्स पति संजय कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'संजय हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।' करिश्मा कपूर की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का साल 2025 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। संजय कपूर के निधन की खबर ने सबको हैरान कर दिया था।

Karisma Kapoor on Sunjay Kapur Death Anniversary

करिश्मा कपूर ने पति संजय कपूर को किया याद (Image Source: Karisma Kapoor Instagram)

प्रिया सचदेव ने भी किया पोस्ट

करिश्मा कपूर के अलावा प्रिया सचदेव ने भी अपने पति संजय कपूर को याद किया। प्रिया सचदेव ने संजय कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'तुम्हें गए एक साल हो गया है, लेकिन आज भी तुम्हारी याद हमें हर दिन रास्ता दिखाती है। तुम कभी रुकने वाले इंसान नहीं थे। तुमने जिंदगी को पूरी एनर्जी, जिज्ञासा और भरोसे के साथ जिया और अपने आसपास के लोगों को बड़े सपने देखने, ज्यादा मेहनत करने और खुद को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। तुम आज भी उन बातों में बहुत याद आते हो जिनके साथ तुम जिए, जिन लोगों की जिंदगी तुमने छुई और जो प्यार तुमने इतने दिल से दिया। तुम्हारा प्यार हमारी ताकत बना हुआ है और तुम्हारी याद हमारे लिए एक आशीर्वाद जैसी है।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article