बॉलीवुड

Scoop Trailer Release: क्राइम रिपोर्टर बनकर सिस्टम से भिड़ेंगी करिश्मा तन्ना, रिलीज हुआ धमाकेदार ट्रेलर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 15, 2023, 12:59 PM IST

Scoop Trailer Release: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (karishma tanna) की वेबसीरिज स्कूप (Scoop) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस वेबसीरीज में करिश्मा एक क्राइम रिपोर्टर की भूमिका निभा रही हैं, जो सीधा सिस्टम से भिड़ने वाली है। इस बीच ट्रेलर में करिश्मा की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है।

Image

Scoop trailer released

KEY HIGHLIGHTS
  • करिश्मा तन्ना की वेबसीरीज Scoop का ट्रेलर हुआ रिलीज।
  • ये वेबसीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
  • वेबसीरीज में करिश्मा तन्ना क्राइम रिपोर्टर की भूमिका में हैं।

Scoop Trailer Release: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (karishma tanna) की वेबसीरिज स्कूप (Scoop) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस वेबसीरीज में करिश्मा एक क्राइम रिपोर्टर की भूमिका निभा रही हैं, जो सीधा सिस्टम से भिड़ने वाली है। वेबसीरिज में छोटा राजन जैसे बड़े डॉन की कहानी की दिखाया जा रहा है, जिसमें करिश्मा तन्ना लीड रोल में नजर आने वाली हैं। करिश्मा तन्ना क्राइम रिपोर्ट्स के इस रोल को बड़ी बखूबी से निभाती नजर आ रही हैं।इस बीच ट्रेलर में करिश्मा की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। ट्रेलर में करिश्मा तन्ना के एक बेहद सफल क्राइम रिपोर्ट्स के तौर पर दिखाया जा रहा है, जिसमें उनकी पत्रकारिता को काफी सराहा जाता है, हालांकि एक मर्डर के आरोप में उन्हें जेल में बंद कर दिया जाता है। अब देखना होगा कि क्या करिश्मा तन्ना खुद पर लगे मर्डर के आरोपों को झूठा साबित कर सकेंगी।

एक बार फिर दिखेगा हंसल मेहता का जलवा

स्कैम 1992 की सक्सेस के बाद हंसल मेहता ने एक और रियल लाइफ वेब सीरीज बना डाली है।इस सीरीज में न्यूजरूम और क्राइम रिपोर्टर्स के स्ट्रगल को दिखाया जा रहा है, खासकर छोटे शहरों में किस तरह क्राइम रिपोर्टर्स को अपनी जान पर खेलकर खबरें छापनी होती हैं। स्कैम 1992 सीरीज के फैंस को स्कूप से भी काफी उम्मीदें हैं। ये वेबसीरीज ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 2 जून 2023 को रिलीज होने वाली है। सीरीज के ट्रेलर में छोटा राजन का नाम सुनकर दर्शक काफी एक्साइटेड हो गए हैं और वेबसीरीज रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर ररहे हैं।

करिश्मा तन्ना की तारीफ

इस बीच स्कूप का ट्रेलर देखने के बाद फैंस करिश्मा तन्ना की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं दर्शकों को वेबसीरीज का सब्जेक्ट भी काफी पसंद आ रहा है। बीते कुछ समय में क्राइम वेबसीरीज ने ओटीटी प्लैटफॉर्म पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article