Nadaaniyan First Song Bollywood Reaction: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) डायरेक्टर करण जौहर की फिल्म 'नादानियां' (Nadaaniyan) से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म में इब्राहिम अली खान के साथ खुश कपूर भी इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। 'नादानियां' में इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर के कास्ट होने के बाद से इस फिल्म को लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है। 'नादानियां' के ऐलान होने के बाद पह फिल्म का पहला गाना 'इश्क में' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने के सामने आने के बाद फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
करीना-सारा ने की जमकर तारीफ
इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की लीड रोल फिल्म 'नादानियां' का पहला गाना 'इश्क में' रिलीज होने के बाद से ही काफी चर्चा में बना हुआ है। फिल्म के इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस के बाद अब बॉलीवुड स्टार्स का इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म 'नादानियां' के पहले गाने पर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। करीना कपूर ने दिल वाले इमोजी के साथ फिल्म के गाने को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया, तो वहीं सारा अली खान ने स्टोरी पर गाने को शेयर करते हुए लिखा, 'माय ब्रदर्स पहला गाना, अब तेरे मैजिक का जमाना'। इसके अलावा खुशी कपूर की बहन जाह्नवी कपूर ने भी इस गाने को लेकर रिएक्शन दिया। जाह्नवी कपूर ने गाने को शेयर करते हुए लिखा 'हाउ क्यूट'। इन स्टार्स के अलावा भी कई सेलेब्स गाने पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Reaction On Song

Reaction On Song
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म
इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की लीड रोल फिल्म 'नादानियां' बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि सीधे ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। खुशी कपूर की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने वाली है। आपको बता दें कि फिल्म 'नादानियां' की अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
