बॉलीवुड

सैफ अली खान पर एक के बाद एक वार करता चला गया हमलावर, डर के मारे जेह को लेकर करिश्मा के घर चली गई करीना कपूर

Kareena Kapoor Statement on Saif Ali Khan Stabbed Case: करीना कपूर( Kareena Kapoor) ने अपने बयान में कहा कि सैफ ने बच्चों को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी। अगर वह बीच में नहीं आते तो हमलावर जेह को कुछ भी कर सकता था।

Image

Kareena Kapoor Statement on Saif Ali Khan Stabbed Case

Kareena Kapoor Statement on Saif Ali Khan Stabbed Case: अभिनेत्री करीना कपूर ( Kareena Kapoor) ने सैफ अली खान( Saif Ali Khan) के साथ हुए हादसे पर बयान दिया है । एक्ट्रेस ने बताया है कि उस रात क्या हुआ था जब वह चोर सैफ को चाकू मार रहा था। करीना कपूर ने अपनी आंखों देखी साझा करते हुए बताया कि हमलावर सैफ को बार-बार चाकू मार रहा था। हम उसे बचा रहे थे लेकिन उन्होंने बच्चों और महिलाओं को ऊपर भेज दिया। आइए आपको बताते हैं करीना ने उस रात क्या देखा

करीना कपूर( Kareena Kapoor) ने अपने बयान में कहा कि सैफ ने बच्चों को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी। अगर वह बीच में नहीं आते तो हमलावर जेह को कुछ भी कर सकता था। सैफ ने सबसे पहले हमें ऊपर भेजा ताकि हम सेफ रह सके। उसके बाद वह हमलावर एक के बाद एक सैफ पर हमला करता रहा, वह पूरी तरह से बौखलाया हुआ था। हम सभी डर गए थे इसलिए हमें करिश्मा कपूर के घर भेज दिया गया, मुझे लेने करिश्मा आई थी और सैफ हॉस्पिटल चले गए थे।

बताते चले कि गुरुवार की सुबह सैफ अली खान( Saif ali khan) के घर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला बोल दिया। वह उनके छोटे बेटे जेह के कमरे में चला गया और उसे कब्जे में लेने की कोशिश की। बच्चे को बचाने के लिए नौकरानी दौड़ी तो उस पर भी हमला कर दिया गया। इसके बाद सैफ और करीना आए जब उन्होंने रोकने की कोशिश की तो उस व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article