बॉलीवुड

सैफ अली खान पर हुए हमले पर खुलकर बोली करीना कपूर, ट्रोल्स की मानसिकता पर पर उठाए सवाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 30, 2025, 02:57 PM IST

Kareena Kapoor on Stabbing Incident: करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने हाल ही में अपने पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ हुए एक दर्दनाक हादसे और उससे जुड़ी आलोचनाओं पर खुलकर बात की। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं करीना कपूर ने क्या बयान दिया है।

Image

Kareena Kapoor on Stabbing Incident

Kareena Kapoor on Stabbing Incident: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अभी कुछ महीने पहले सैफ अली खान के घर कुछ चोर आए थे इन चोरों ने एक्टर के ऊपर चाकू से हमला कर दिया था। इस खबर ने सभी को हैरान कर के रख दिया था। इस घटना के बाद करीना कपूर (Kareena Kapoor) के निशाने पर आ गईं क्योंकि वो इस दौरान घर पर नहीं थी। अब इस ट्रोलिंग पर करीना कपूर ने चुप्पी तोड़ी है। करीना कपूर ने इस घटना को लेकर अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर बात की।

करीना कपूर ने ट्रोल करने वालों की लगाई क्लास

एक्ट्रेस करीना कपूर अभी हाल ही में Mojo Story को दिए इंटरव्यू में बताया कि कैसे सैफ अली खान पर हुए चाकू हमले के बाद उनकी जिंदगी और बच्चों, तैमूर (Taimur Ali Khan) और जेह (Jeh Ali Khan) पर असर पड़ा। करीना कपूर ने कहा कि 'सैफ अली खान अपने बच्चों के लिए आयरन मैन है। इस हादसे ने हमे झकझोर दिया था। पहले कुछ महीनों हमारे लिए काफी टफ रहे।' इन सब के बाद करीना कपूर ने ट्रोलिंग को लेकर भी जवाब दिया। करीना कपूर ने ट्रोल्स की मानसिकता पर सवाल उठाए और इस बात को लेकर चिंता जताई की लोग कैसी बातों को महत्त्व देते हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी करीना कपूर

एक्ट्रेस करीना कपूर अपने इस इंटरव्यू के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। करीना कपूर के एक के बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। करीना कपूर की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में तख्त (Takht), वीरे दी वेडिंग 2 (Veere Di wedding 2) समेत कई अन्य फिल्मों में नजर आने वाली हैं। करीना कपूर के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article