बॉलीवुड

Crew Poster out: करीना कपूर-कृति और तबू की 'क्रू' का पोस्टर आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 23, 2024, 03:23 PM IST

Crew Poster Out: करीना कपूर, तबू और कृति सेनन की फिल्म द क्रू का पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में तीनों एक्ट्रेसेस कैबिन क्रू के आउटफिट में नजर आ रही हैं। फिल्म का पोस्टर फैंस को पंसद आया है। आइए जानते हैं ये फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी?

Image

The Crew (credit pic: instagram)

Crew Poster Out: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), तबू (Tabu) और कृति सेनन (Kriti Saonon) की मोस्ट अवेटेड फिल्म क्रू का पोस्टर सामने आया है। फिल्म में तीनों एक्ट्रेसेस क्रेबिन क्रू का रोल प्ले करेंगी। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। करीना ने फिल्म का पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर में तीनों एक्ट्रेसेस एयर होस्टेस का रोल प्ले कर रही हैं। बॉलीवुड की तीनों हसीनाओं को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

करीना ने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, क्या आप चेकइन के लिए तैयार है? समय है क्रू के साथ उड़ने का। क्रू इन सिनेमा 29 मार्च। पोस्टर में तीनों एक्ट्रेस रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ब्लू कैप के साथ कंप्लीट किया है।

द क्रू से सामने आया पोस्टर

द क्रू में कृति, तबू और करीना के साथ दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन राजेश ए. कृष्णनन ने किया है। फिल्म को अनिल कपूर, एकता कपूर, रिया कपूर और शोभा कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का पोस्टर फैंस को बेहद पसंद आया है। यूजर्स सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आप तीनों कितनी खूबसूरत लग रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, करीना और तबू कमाल लग रही हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, तीनों स्टार्स को साथ में देखना ट्रीट से कम नहीं है। पहली बार तीनों एक्ट्रेसेस साथ में काम कर रही हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article