बॉलीवुड

'एस.एस राजामौली बिना तर्क के फिल्में बनाते हैं.....' करण जौहर ने दी नए निर्माताओं को सलाह, बताया कैसे हिट होती है फिल्में

Karan Johar Latest Interview: करण जौहर ने कहा, दृढ़ विश्वास बहुत महत्वपूर्ण है, , यदि आप अबतक की सबसे बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट पर नजर डाले , तो आपने देखा है कि सबसे बड़ी हिट फिल्में दृढ़ विश्वास पर बनी हुई हैं। यह कुछ ऐसा है जो मैं चाहता हूं कि हर फिल्म निर्माता के डीएनए में हो

Image

Karan Johar Latest Interview

Karan Johar Latest Interview: फिल्म निर्माता करण जौहर ( Karan Johar) हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर के बारे में बात करते नजर आए। उन्होंने फिल्म बनाने के पीछे की मेहनत और कहानियों को कहने के तरीके के बारे में चर्चा की। करण जौहर जो एक मंझे हुए फिल्म निर्माता है, उन्होंने अब तक के अपने अनुभव साझा किये और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी बात की। इसी के साथ करण जौहर ने बताया कि एस.एस राजामौली किस तरह फिल्मों को बनाते हैं जो सफल होती है।

एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान करण जौहर ने बताया कि दृढ़ विश्वास फिल्में बनाने के लिए जरूरी है, बेशक इसके लिए तर्क को किनारे करना हो। कई सफल फिल्में, खासकर की एसएस राजामौली( S.S Rajamouli) की फ़िल्में, इस सिद्धांत का उदाहरण हैं। उन्होंने आगे कहा, दृढ़ विश्वास बहुत महत्वपूर्ण है, , यदि आप अबतक की सबसे बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट पर नजर डाले , तो आपने देखा है कि सबसे बड़ी हिट फिल्में इसी विश्वास पर बनी हुई हैं। किसी भी फिल्म में तर्क नहीं है। उदाहरण के लिए, राजामौली की कोई भी फिल्म नहीं है। आपने क्या देखा है? आपने केवल दृढ़ विश्वास देखा है और जब दृढ़ विश्वास आता है, तो उस पर विश्वास करें, वह प्रोजेक्ट जरूर कामयाब होता है।

करण ने आगे कहा, बड़ी फिल्मों को देखें - चाहे वह एनिमल हो, आरआरआर हो या गदर हो - ये फिल्में यही सोचकर बनाई गई हैं। यदि आप एक ही हैंडपंप से एक हजार लोगों को हरा सकते हैं, तो वह दृढ़ विश्वास है, है ना? अनिल शर्मा का मानना है कि सनी देओल ऐसा कर सकते हैं। यह कुछ ऐसा है जो मैं चाहता हूं कि हर फिल्म निर्माता के डीएनए में हो क्योंकि तब, मेरा मानना है, हम किसी भी फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना सकते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article