Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Release Date: एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म किस किसको प्यार करूं (Kis Kisko Pyaar Karoon) को काफी प्यार मिला था, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी। इसके बाद से ही मेकर्स ने फिल्म के सीक्वल यानी 'किस किसको प्यार करूं 2' (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) को लाने की तैयारी कर रहे है। इस फिल्म को लेकर एक बाद एक अपडेट्स सामने आ रहे है। इसी बीच अभी हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट में फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपड़ेट सामने आया है।
कब रिलीज होगी 'किस किसको प्यार करूं 2'
कपिल शर्मा की अपकमिंग फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 को एक बार फिर चर्चा में आ गई है। फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। बॉलीवुड हंगामा (Bollywood Hungama) की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 की रिलीज डेट को लेकर विचार रहे हैं। मेकर्स इस फिल्म को 26 सितंबर 2025 को रिलीज कर रहे हैं। इस दिन बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म भी रिलीज नहीं हो रही है। इसके अलावा फिल्म की ये रिलीज डेट चुने जाने के पीछे एक खास वजह भी है। फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 का पहला पार्ट 25 सितंबर 2015 को रिलीज हुआ था। 'किस किसको प्यार करूं 2' फिल्म की 10वीं एनिवर्सरी को खास बना देगी।
रिलीज डेट ने फैंस को किया खुश
कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 की शूटिंग पिछले साल पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में इस बार कई नए चेहरे नजर आने वाले हैं। फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 की रिलीज डेट के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
