बॉलीवुड

Ranveer Singh ने किया पश्चाताप, मां चामुंडेश्वरी के दरबार में झुकाया सिर

Ranveer Singh Pics: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आज मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

Image

रणवीर सिंह ने किया पश्चाताप (पिक क्रेडिट-twitter)

Photo : Twitter

Ranveer Singh Pics: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिन रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लेकर कई बड़ी खबरें सामने आईं। पहले तो किंग में रणवीर सिंह की एंट्री ने हलचल पैदा की। फिर ये FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया। अब एक बार फिर से रणवीर सिंह सुर्खियों में छा गए हैं। रणवीर सिंह की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, इन फोटोज में रणवीर मां चामुंडेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करते दिखाई दे रहे हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-डॉन 3' विवाद के चलते इंडस्ट्री में बैन की खबरों के बाद Ranveer Singh पहली बार हुए स्पॉट, वीडियो हुआ वायरल)

ranveer singh temple

रणवीर सिंह ने सुधार ली अपनी गलती (pic credit-twitter)

रणवीर सिंह ने सुधार ली अपनी गलती

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह मंगलवार को मैसूर स्थित मां चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेककर पूजा-अर्चना की। यह दौरा कांतारा मिमिक्री विवाद में माफी के हिस्से के तौर पर किया गया। दरअसल, रणवीर सिंह ने पहले भी इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि उनका मकसद सिर्फ ऋषभ शेट्टी की शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ करना था। रणवीर ने कहा, 'एक अभिनेता होने के नाते मैं समझ सकता हूं कि उस सीन को निभाने में कितनी मेहनत लगी होगी। मैं उनकी एक्टिंग का बहुत सम्मान करता हूं।' उन्होंने आगे कहा कि उनका किसी की संस्कृति या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। रणवीर ने कहा, 'मैं हमेशा देश की हर संस्कृति और परंपरा का सम्मान करता हूं। अगर मेरी वजह से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं।'

क्या था विवाद

बताते चलें कि ये पूरा विवाद IFFI 2025 के क्लोजिंग समारोह के दौरान शुरू हुआ था। उस इवेंट में रणवीर सिंह ने मंच पर कांतारा फिल्म के दैव एक्ट की मिमिक्री की थी और दैव को गलती से भूत कह दिया था। इसके बाद बेंगलुरु के एक वकील ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसी शिकायत के आधार पर रणवीर के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। बाद में रणवीर सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर कर केस रद्द करने की मांग की। अप्रैल में उनके वकील ने कोर्ट को बताया था कि रणवीर अपने बयान को लेकर पछता रहे हैं और माफी के तौर पर मां चामुंडेश्वरी मंदिर भी जाएंगे। अब रणवीर सिंह ने चामुंडेश्वरी मंदिर में माथा टेक कर अपनी गलती सुधार ली है।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article