Kangana Ranaut Post: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। जया का विवादों से भी गहरा नाता है। वो चलते-फिरते किसी को भी डांट देती हैं। कई बार जया ने पैपराजी और मीडिया कर्मियों पर अपना गुस्सा निकाला है। इस बीच जया बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में जया एक सेल्फी ले रहे फैन को जोर से धक्का देती दिखाई दे रही हैं। जया का ये अंदाज लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। सभी लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड अदाकारा और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने जया को खरी खोटी सुनाई है।
कंगना रनौत ने जया बच्चन पर साधा निशाना
एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखती है। इस बीच कंगना रनौत ने जया बच्चन पर निशाना साधा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाते हुए लिखा, 'सबसे बिगड़ैल और प्रिविलेज औरत लोग उनका ये अंदाज सिर्फ इसलिए बर्दाश्त करते हैं, क्योंकि वे अमिताभ बच्चन जी की वाइफ हैं। ऐसा अपमान, ये बहुत शर्मनाक बात है। कंगना रनौत ने आगे लिखा, 'समाजवादी पार्टी की टॉपी में वो मुर्गे जैसी लग रही है।' कंगना रनौत का ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे है।

Pic credit- Kanagana Ranaut (Instagram)
क्या है पूरा मामला
एएनआई ने अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग भड़कर गए है। इस क्लिप में जया बच्चन लोगों से बात करती दिखाई दे रही हैं तभी एक शख्स उनके पास आकर सेल्फी लेने लगता है। जया तुरंत भड़क जाती है और उस शख्स को धक्का देते हुए कहती है, 'ये क्या कर रहे हो आप।' जया बच्चन के इस क्लिप पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर लोग जया बच्चन को उनके इस अंदाज के लिए ट्रोल कर रहे हैं।
