बॉलीवुड

इंदिरा गांधी की हत्या के जश्न पर Kangana Ranaut हुईं आगबबूला, पंजाबी सिंगर शुभ को सुनाई खरी-खोटी

Kangana Take Class of Pubjabi Singer shubh: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शुभ को भारत की दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या का मजाक उड़ाते हुए देखा गया। शुभ की इस हरकत के लिए कंगना रनौत ने सिंगर की खूब क्लास लगाई है।

Image

Kangana Ranaut

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार भी कंगना रनौत ने भारत की दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की हत्या का जश्न मनाने वाले पंजाबी सिंगर शुभ (Shubh) को खूब लताड़ लगाई है। बता दें यह मामला तब सामने आया, जब एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते हुए पंजाबी सिंगर शुभ ने पंजाब के नक्शे के साथ-साथ इंदिरा गांधी की हत्या की तारीख का जिक्र किया। कंगना रनौत ने शुभ को खरी-खोटी सुनते हुए ट्विटर पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने कंगना रनौत की खूब तारीफ की है।

कंगना रनौत ट्वीट करते हुए लिखा, 'लोगों द्वारा एक बुजुर्ग महिला की कायरतापूर्ण हत्या का जश्न मनाया जा रहा है, जिन्हें उन्होंने अपनी रक्षा के लिए रखा था। जब आपके ऊपर सुरक्षा करने के लिए भरोसा किया जाता है लेकिन आप भरोसे और विश्वास का फायदा उठाते हैं और उन्हीं हथियारों का इस्तेमाल कर उन लोगों को मार देते हैं, जिसकी सुरक्षा करनी थी तो यह बहादुरी नहीं बल्कि कायरता का काम है। एक निहत्थी और अंजान बुजुर्ग महिला पर इस तरह का हमला करने वालों को शर्म आनी चाहिए। एक महिला जो लोकतंत्र की चुनी हुई नेता थी। इसमें महिमामंडन करने के लिए कुछ भी नहीं है, शुभम जी। शर्म करो !!!'

बता दें इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पंजाबी सिंगर शुभ को वहां मौजूद लोगों को पंजाब के नक्शे पर इंदिरा गांधी की हत्या की लिखी हुई दिखाते हुए देखा गया। ये वीडियो वायरल होने के बाद कंगना रनौत ने भी शुभ को खूब सुनाया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article