बॉलीवुड

AI से बनाई कंगना रनौत की ऐसी तस्वीर, एक्ट्रेस का फूट गया गुस्सा

Kangana Ranaut Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। कंगना अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इस बीच कंगना रनौत का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में छा गया है। इस पोस्ट में कंगना रनौत ने ऐसी बात कह दी है कि लोग हैरान हो गए हैं।

Image

pic credit- instagram

Kangana Ranaut Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों बड़े पर्दे से दूर चल रही है। आखिरी बार कंगना फिल्म इमरजेंसी में नजर आई थी। इस फिल्म को लोगों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया था। कंगना रनौत फिलहाल सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं। कंगना रनौत का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। इस बीच कंगना रनौत का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में कंगना रनौत ने एक गंभीर समस्या की तरफ लोगों का ध्यान खींचा है। आइए नजर डालते है इसपर...

कंगना रनौत का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाते हुए गुस्सा जाहिर किया है। कंगना ने फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वे संसद से बाहर निकलते हुए साड़ी की बजाय सूट में नजर आ रही थीं। कंगना ने इंस्टाग्राम यूजर 'फीमेल इन सूट शर्ट एंड टाई' की पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा, 'ये असल में मेरी संसद की तस्वीरें हैं, जिसमें मैं साड़ी में हूं। मेरी तस्वीरों पर एआई का इस्तेमाल बंद करें।' कंगना ने बताया कि उन्हें रोजाना अपनी अलग-अलग कपड़ों और मेकअप वाली एआई एडिटेड फोटो दिखती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसा करना बंद करें। उन्होंने लिखा'हर दिन उठकर मैं खुद को अलग कपड़ों, अलग मेकअप और एडिटेड फोटो में देखती हूं। लोगों को दूसरों को ड्रेस अप करना बंद करना चाहिए!! कृपया ये एआई एडिट बंद करें और मुझे खुद तय करने दें कि मैं कैसे दिखना चाहती हूं और क्या पहनना चाहती हूं यह पूरी तरह मेरा अधिकार है।'

kangana ranaut ai

pic credit- kanagana ranaut instagram

हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली हैं कंगना रनौत

बताते चलें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अब हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वो ह हॉलीवुड की हॉरर ड्रामा फिल्म 'ब्लेस्ड बी द एविल' (Blessed Be The Evil) में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फैंस ने उन्हें आखिरी बार 'इमरजेंसी' में देखा, जिसमें वे दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभा रही थीं। फिल्म इस साल 17 जनवरी को रिलीज हुई।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article