Kangana Ranaut on Gen-Z: एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ बयानों को लेकर चर्चा में है। कंगना रनौत के एक के बाद एक बयान सामने आते रहते हैं। कभी को बॉलीवुड को लेकर कुछ बोलती नजर आती हैं, तो कभी उनके देश के मुद्दों पर दिए बयान वायरल हो जाते हैं। इन सब के बीच फिल्म इमरजेंसी (Emergency) फेम कंगना रनौत एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट में 'गटर जेनरेशन' शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना होने लगी। कई लोगों ने आरोप लगाया कि कंगना ने छात्र आंदोलन और नई पीढ़ी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। विवाद बढ़ने के बाद अब कंगना ने नया पोस्ट शेयर कर साफ किया कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'गाली-गलौज का समर्थन कर रहे हैं...' CJP प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद Ranvir Shorey ने कह दी बड़ी बात
कंगना रनौत ने दी सफाई
एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह कंगना रनौत का अभी हाल ही में दिया शेयर किया गया पोस्ट है। कंगना रनौत ने एक वीडियो जारी कर गटर जेनरेशन वाले बयान पर सफाई दी है। कंगना रनौत ने कहा कि 'हम लोग नहीं चाहते कि हमारे घर के बच्चों को कोई अश्लील शब्दों से सेक्शुअलाइज कर दे। घर के बुजुर्गों के सामने शर्मिंदगी महसूस हो। हम इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं करते और उसे नॉर्मलाइज नहीं होने देंगे।' उन्होंने कहा, एक्सक्यूज मी? क्या आप अपनी बेटी को ऐसा सिखाएंगे? डिसिप्लिन में रहना कोई चॉइस नहीं है! अगर आपको समाज में रहना है तो संविधान के हिसाब से चलना पड़ेगा। आपकी आजादी वहां खत्म होती है जहां मेरा नाक और कान शुरू होते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'लोग मुझे मैसेज नहीं करते' फिल्म इंडस्ट्री पर Kangana Ranaut का रिएक्शन, फ्लॉप मूवी को लेकर भी तोड़ी चुप्पी
‘किसी की फीलिंग्स हर्ट नहीं कर सकते’
कंगना रनौत ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि कोई उनके परिवार के सदस्यों को अच्छे से नहीं जानता, इसका मतलब ये नहीं कि उन्हें गाली-गलौज देने और बदतमीजी करने का अधिकार है। बच्चे पीएम को एग्जाम बडी कहते हैं। कोई उन्हें लीडर, दोस्त, परिवार, कोई उन्हें भगवान मानता है। किसी की फीलिंग्स हर्ट नहीं कर सकते। ये कोई कूल बनना नहीं है। ये एक बेसिक सिविक सेंस है और अगर आपको नहीं आती तो सीखना पड़ेगा। एक्ट्रेस ने लोगों से अपील की कि वे ‘फेमिनाजी’ के प्रभाव में आकर अपनी जिंदगी बर्बाद न करें।
