एजुकेशन

JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू कश्मीर में नौकरी का शानदार मौका, जूनियर इंजीनियर के 458 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण (R&B) विभाग में जूनियर इंजीनियर के 458 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू कश्मीर में जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली वैकेंसी (PC: JKSSB Website)

JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू कश्मीर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण (R&B) विभाग में जूनियर इंजीनियर के 458 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। यह नोटिफिकेशन 27 अक्टूबर 2026 को जारी की गई थी। यहां आवेदन के लिए 30 नवंबर को लिंक एक्टिव किया जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2026 है। यह केंद्र शासित प्रदेश के अंतर्गत आता है। यहां पे लेवल 6 के तहत सैलरी दी जाएगी।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2026 है। यहां आप जेकेएसएसबी जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

JKSSB JE Recruitment 2026: किस विभाग में कितनी वैकेंसी

जल शक्ति विभाग - 282

पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट - 176

JKSSB JE Recruitment 2026 Qualification, Age Limit: जेकेएसएसबी जेई के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

जेकेएसएसबी के इन विभागों में जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा, सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या AMIE (सेक्शन A और B) होना चाहिए। साथ ही एक वैध जम्मू और कश्मीर डोमिसाइल सर्टिफिकेट भी जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

JKSSB JE Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें जेकेएसएसबी जेई के लिए आवेदन

  • सबसे पहले jkssb.nic.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर JKSSB JE Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

JKSSB JE Selection Process: यहां देकें सेलेक्शन प्रोसेस

जेकेएसएसबी के जूनियर इंजीनियर के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित या ओएमआर आधारित परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। यहां परीक्षा में अंग्रेजी भाषा में वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार के प्रश्न होंगे। भर्ती विवरण के अनुसार, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कुल अंकों का एक चौथाई मार्क्स काटे जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article