बॉलीवुड

'शर्म आनी चाहिए...' Rahul Gandhi संग शादी की अफवाह पर Kangana Ranaut ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated May 4, 2026, 04:59 PM IST

Kangana Ranaut on Fake News: कंगना रनौत को लेकर पोस्ट वायरल हो रही थी जिसमें दावा किया जा रहा था कि वो राहुल गांधी से इस शर्त पर शादी कर सकती है। अब एक्ट्रेस ने पोस्ट का सच बताया है।

Image

राहुल गांधी से शादी करेंगी कंगना रनौत? (Image Source: Pinterest)

Kangana Ranaut on Fake News: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी फिल्मों से ज्यादा बयानों को लेकर खबरों में रहती है। एक्ट्रेस कंगना रनौत कभी बॉलीवुड को लेकर कुछ बोलती नजर आती हैं, तो कभी राजनीति पर बयान देती नजर आती है। इन सब के बीच कंगना रनौत से जुड़ी एक पोस्ट सामने आई थी। इस पोस्ट में कुछ ऐसा लिखा था जिसने सबको हैरान कर दिया। इस वायरल पोस्ट में दावा किया गया था कि अगर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भाजपा जॉइन करते हैं तो कंगना उनसे शादी करने के लिए तैयार हैं। अब इसको लेकर कंगना रनौत ने रिएक्शन दिया है। (ये भी पढ़ें: 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर Deepika Padukone के समर्थन में उतरी Kangana Ranaut, कहा- 'ये उन्होंने कमाया है')

कंगना रनौत ने खबर को बताया फर्जी

एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कंगना रनौत की अभी हाल ही में शेयर की गई पोस्ट है। कंगना रनौत अपनी इस पोस्ट में एक वायरल हो रही खबर पर रिएक्शन दिया है। अभी हाल ही में एक पोस्ट वायरल हुई थी जिसमें बताया जा रहा था कि कंगना रनौत कांग्रेस नेता राहुल गांधी से शादी कर लेंगी अगर वो BJP में आ जाए तो। इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए कंगना रनौत ने लिखा कि 'ये खबर पूरी तरह से फर्जी है। राजनीति में भी महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है। जो लोग ये फेक न्यूज फैला रहे हैं, उन पर शर्म आनी चाहिए।' इसके बाद साफ हो गया है कि कंगना रनौत की शादी से जुड़ी ये खबर पूरी तरह से फेक है। (ये भी पढ़ें: कंगना रनौत ने पीएम मोदी संग सेलिब्रेट किया 40वां जन्मदिन, साथ नजर आया एक्ट्रेस का परिवार)

Kangana Ranaut on Fake News

राहुल गांधी से शादी करेंगी कंगना रनौत? (Image Source: Kangana Ranaut Instagram)

विवादों में रहती हैं कंगना रनौत

एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में बनी रहती हैं। कुछ दिनों पहले कंगना रनौत ने राहुल गांधी को लेकर कुछ बयान दिए थे, जिसको लेकर हंगामा मच गया था। इसके अलावा कंगना रनौत बॉलीवुड स्टार्स को लेकर भी बयान देती नजर आती हैं। कंगना रनौत की पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article