बॉलीवुड

कंगना रनौत ने पीएम मोदी संग सेलिब्रेट किया 40वां जन्मदिन, साथ नजर आया एक्ट्रेस का परिवार

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 23, 2026, 10:05 PM IST

Kangana Ranaut Birthday Celebration: एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आज यानी 23 मार्च को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर कंगना रनौत ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की। इन तस्वीरों में कंगना रनौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नजर आ रही हैं।

Image

Image Source: Kangana Ranaut Instagram

Kangana Ranaut Birthday Celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आज यानी 23 मार्च को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस को कई स्टार्स और फैंस विश करते नजर आए। किसी ने कंगना रनौत की पुरानी तस्वीर शेयर कर विश किया, तो किसी इस खास मौके पर एक्ट्रेस का प्यारा सा वीडियो शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी। इन सब के बीच कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर की, जो सोशल मीडियापर खूब वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं इस कंगना रनौत की इस पोस्ट में क्या खास बात है।

कंगना ने पीएम मोदी संग मनाया जन्मदिन

एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि कंगना रनौत की अभी हाल ही में शेयर की गई एक इंस्टाग्राम पोस्ट है, जो खूब वायरल हो रही है। कंगना रनौत ने अपने 40वें जन्मदिन पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान कंगना रनौत के साथ उनके परिवार के लोग भी नजर आए। कंगना रनौत ने इन तस्वीरों को एक प्यारे से कैप्शन के साथ शेयर किया, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। कंगना रनौत ने कैप्शन में लिखा कि 'आज परिवार सहित माननीय प्रधानमंत्री जी का समय और मार्गदर्शन मिला। मेरे लिए ये एक यादगार जन्मदिन रहा।' एक्ट्रेस की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

यहां देखें कंगना रनौत की नई पोस्ट

फैंस ने दिया ये रिएक्शन

कंगना रनौत की ये नई तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। कंगना रनौत की इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट करते नजर आ रहे हैं। यूजर्स ने एक्ट्रेस को उनके 40वें जन्मदिन के मौके पर विश किया। कंगना रनौत की इन तस्वीरों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article