बॉलीवुड

Kangana Ranaut ने तोड़ी Anant Ambani की शादी में शामिल नहीं होने पर चुप्पी, बोलीं- मैं इग्नोरी करती हूं ज्यादा फिल्मी...

अनंत अंंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे। इस शादी में कंगना रनौत नजर नहीं आई थी। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो क्यों नहीं अंनत की शादी में शामिल हुई थी। उन्होंने कहा कि उस दिन मेरे भाई की भी शादी थी।

Image

Kangana Ranaut (credit Pic: instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बात का जवाब दिया कि आखिर क्यों वो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल नहीं हो पाई। इस शादी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे। एक्ट्रेस ने कहा, जिस दिन अनंत की शादी थी उसी दिन मेरे भाई की भी शादी थी। एक्टर ने अनंत की तारीफ की।

कंगना ने कहा, मुझे अनंत अंबानी का कॉल आया था और उन्होंने मुझे शादी में आने का न्योता दिया था। मैंने उनसे कहा कि मेरे भाई की शादी है उसी दिन थी। वो बहुत ही प्यारे लड़के है। मेरे ये लिए वो दिन बहुत ही खास है कि क्योंकि मेरे भाई की शादी हुई थी। एक्ट्रेस ने आगे कहा, खैर मैं वैसे भी ज्यादा फिल्मी शादियों में जाना इग्नोर करती हूं। लेकिन मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है।

एक्ट्रेस ने इसके अलावा बताया कि उन्होंने कई सुपरस्टार की फिल्मों को रिजेक्ट किया है। लेकिन इसका असर उनके काम पर नहीं पड़ा है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें रणबीर कपूर ने फिल्म संजू ऑफर की थी। वो मेरे घर आए थे। लेकिन मैंने उस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना की इमरजेंसी 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में एक्ट्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ल किया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article