बॉलीवुड

KRK ने सलमान खान से मांगी माफी, बोले- ‘मेरी गिरफ्तारी के पीछे सलमान का कोई हाथ नहीं’! 'भाईजान' की फिल्में नहीं करेंगे रिव्यू

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 11:54 PM IST

Kamaal R Khan on Salman Khan: कमाल राशिद खान उर्फ KRK ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि सलमान का उनकी गिरफ्तारी से कोई लेना-देना नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह फैसला लिया है कि अब से वह सलमान की फिल्मों का रिव्यू नहीं करेंगे।

Image

KRK and Salman Khan

KEY HIGHLIGHTS
  • KRK ने सलमान खान से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
  • केआरके ने ट्वीट के जरिए सलमान खान से सॉरी कहा है।
  • वह आज के बाद सलमान की फिल्मों का रिव्यू नहीं करेंगे।

KRK Apologises Salman Khan: कमाल राशिद खान जो KRK के नाम से भी जाने जाते हैं, वह हिंदी और भोजपुरी सिनेमा में अभिनेता, निर्माता और लेखक के रूप में काम कर चुके हैं। केआरके अक्सर कॉन्ट्रोवर्सी से घिरे रहते हैं। अब एक बार फिर अपने एक बयान से केआरके ट्विटर पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि अभिनेता का उनकी गिरफ्तारी से कोई लेना-देना नहीं है।

‘सलमान की फिल्में नहीं करूंगा रिव्यू’

अपनी पोस्ट में केआरके ने सलमान से सॉरी कहा और इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को बताया कि वह अब से सलमान खान की फिल्म का रिव्यू नहीं करेंगे। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी के पीछे किसी और के होने का भी संकेत दिया है। इस साल की शुरुआत में केआरके को दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्हें पहले उनके अपमानजनक ट्वीट के लिए गिरफ्तार किया गया था। वर्सोवा पुलिस ने बाद में उन पर कथित तौर पर यौन संबंध बनाने की मांग करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। जिसके बाद कमाल को सितंबर में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

पोस्ट में, केआरके ने सलमान को टैग करते हुए लिखा, ‘मैं सभी सोशल मीडिया के यूजर्स को बताना चाहता हूं कि सलमान खान मेरी गिरफ्तारी के पीछे नहीं थे। इसके पीछे किसी और का ही हाथ है। भाई जान @BeingSalmanKhan मुझे दुख है कि मैंने आपको गलत समझा। और अगर मैंने आपको किसी भी तरह से चोट पहुंचाई है तो मैं माफी मांगता हूं। मैं खुद फैसला कर रहा हूं कि आज के बाद आपकी फिल्में रिव्यू नहीं करूंगा।’

करण जौहर पर क्या बोले केआरके?

अगले ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘कई लोग अब भी सोचते हैं कि मेरी गिरफ्तारी के पीछे करण जौहर का हाथ था. और मैं फिर कहता हूं कि करण जौहर का मेरी गिरफ्तारी से कोई लेना-देना नहीं है. धन्यवाद।’ इससे पहले केआरके पर सलमान खान ने पिछले साल मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article