बॉलीवुड

REVEALED: तो इसलिए ईद 2023 पर रिलीज नहीं होगी Salman Khan स्टारर Tiger 3?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 04:39 PM IST

Tiger 3 Release Date Update: टाइगर 3 को मेकर्स पहले ईद 2023 पर रिलीज करने वाले थे लेकिन हैवी वीएफएक्स वर्क की वजह से मेकर्स ने फैसला लिया है कि वो इसे दिवाली 2023 पर रिलीज करेंगे। आदित्य चोपड़ा ने यह बात सलमान खान के साथ डिस्कस की, जिसके बाद भाईजान ने किसी का भाई, किसी की जान को अगले साल ईद पर लाने का फैसला किया।

Image

Tiger 3 Release date update

Tiger 3 Release Date Update: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 का इंतजार दर्शक बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। यशराज बैनर के अंतर्गत बनकर तैयार हो रही टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी नजर आएगी, जिसे देखने के लिए दर्शक बेचैन हैं। सलमान खान (Salman Khan) ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को जानकारी दी कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ईद 2023 नहीं बल्कि दिवाली 2023 के मौके पर रिलीज होगी। अगले साल ईद के मौके पर सलमान खान अपने होम प्रोडक्शन किसी का भाई, किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) लेकर आएंगे। जब से सलमान खान ने दोनों फिल्मों की रिलीज डेट्स का ऐलान किया है, तब से हर कोई यह जानना चाहता है कि भाईजान ने टाइगर 3 (Tiger 3) को दिवाली 2023 पर लाने का फैसला क्यों लिया है?

पिंकविला की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो यह फैसला सलमान खान ने नहीं बल्कि टाइगर 3 के मेकर्स ने लिया है। टाइगर 3 के मेकर्स को लगता है कि ईद 2023 तक फिल्म का वीएफएक्स वर्क पूरा नहीं हो पाएगा। ऐसे में टाइगर 3 के लिए दिवाली 2023 सही रिलीज डेट रहेगी। फिल्म से जुड़े सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है, 'आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा ने टाइगर 3 की शुरुआत से ही यह सपना देखा है कि दर्शकों के इसमें वर्ल्ड क्लास एक्शन देखने को मिलेगा। इसके लिए अगर थोड़ा ज्यादा वक्त लगता है तो आदित्य-मनीष को मंजूर है। टाइगर 3 में हैवी वीएफएक्स वर्क है। कोरोना की वजह से इन दिनों दुनियाभर के वीएफएक्स आर्टिस्ट बिजी हैं, जिस कारण टाइगर 3 के निर्माताओं ने इंतजार करने का फैसला लिया है। टाइगर 3 का क्लाइमैक्स सीन दर्शकों को चौंका देगा, जिसके लिए मेकर्स ने काफी मेहनत की है। इसमें दर्शकों को जबरदस्त विजुअल इफेक्ट्स देखने को मिलेंगे।'

आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) ने टाइगर 3 के वीएफएक्स में लगने वाले वक्त के बारे में सलमान खान से बात की, जिसके बाद भाईजान ने तुरंत अपनी दूसरी फिल्म को ईद 2023 पर रिलीज करने का फैसला लिया। सिनेमाप्रेमियों के लिए ईद का मतलब सलमान खान हैं। भाईजान को यह बात अच्छी तरह से पता है, जिस कारण उन्होंने किसी का भी, किसी की जान को ईद 2023 पर रिलीज करने का फैसला लिया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article