बॉलीवुड

Nyasa Devgan का जल्द होने वाला है बॉलीवुड डेब्यू !! मां काजोल ने सच्चाई से उठाया पर्दा

Kajol on Nysa Devgan's Debut: 90 के दशक की लोकप्रिय एक्ट्रेस रहीं काजोल (Kajol) की बेटी नीसा देवगन के बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा लंबे समय से हो रही है। इन अफवाहों पर अब मां काजोल ने चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि उनकी बेटी को फिल्मों को कोई दिलचस्पी नहीं है।

Image

Is Nysa Devgan Made Her Bollywood Debut

Kajol on Nysa Devgan's Debut: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस काजोल अपनी नई हॉरर थ्रिलर फिल्म 'मां' (Maa) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस मूवी के प्रमोशन में काजोल अब कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इस साल 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है। ऐसे में अब लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि क्या काजोल की बेटी नीसा देवगन (Nysa Devgan) भी राशा की तरह हे बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करेंगी। बेटी नीसा देवगन के एक्टिंग डेब्यू पर अब काजोल (Kajol) ने बड़ा रिएक्शन दिया है।

बेटी नीसा के बॉलीवुड डेब्यू पर बोलीं काजोल

फिल्मीज्ञान से बात करते हुए जब काजोल से राशा थडानी की तरह उनकी बेटी नीसा देवगन के डेब्यू पर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे नहीं लगता है कि वो (नीसा) ऐसा करेगी। उसे फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं अपनी फैमिली मैं सभी बच्चों से प्यार करती हूं। मैं सब यही चाहती हूं कि सभी वो काम करें, जिसमें उन्हें खुशी मिले और उसमें सफल हों।'

बताते चलें राशा थडानी ने फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के भांजे अमन देवगन के अपोजिट डेब्यू किया था। यह फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हुई लेकिन राशा की अदाकारी को लोगों ने पसंद किया था। फिल्म में उनका गाना 'उई अम्मा' भी लोगों के बीच खूब फेमस हुआ है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल को जल्द ही फिल्म 'मां' में देखा जाएगा। इस मूवी का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है। फिल्म में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता और खेरिन शर्मा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article