बॉलीवुड

KKKG 22 Years : बेबो ने शेयर 'Poo' की रील, रॉकी रँधावा बन Ranveer Singh ने किया फ्लर्ट

KKKG Completes 22 Years : 22 साल पूरे होने की खुशी में फिल्म की एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने फेमस किरदार 'पू' को याद करते हुए वीडियो शेयर की है। यह वीडियो कभी खुशी कभी गम फिल्म की है जब उनकी एंट्री दिखाई जाती है और वह डांस करती है।

Image

Kareena Kapoor share poo video

KKKG Completes 22 Years : शाहरुख खान( Shahrukh Khan) -काजोल देवगन( Kajol Devgan) स्टार मूवी कभी खुशी कभी गम( Kabhi Khushi Kabhie Gham) को आज पूरे 22 साल हो गए हैं। इतने सालों के बाद भी फिल्म आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रही है। फिल्म के एक-एक किरदार को फैंस आज भी उसी अंदाज में याद करते हैं। मल्टीस्टार कास्ट की ये फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। आज फिल्म के 22 साल पूरे होने के मौके पर करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan) ने फिल्म से जुड़े उनके किरदार 'पू' की वीडियो शेयर की है।

करण जौहर( Karan johar) निर्देशित फिल्म कभी खुशी कभी गम को आज पूरे 22 साल हो गए है। फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी और आज भी फैंस के दिल में खास जगह बनाए हुए है। 22 साल पूरे होने की खुशी में फिल्म की एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने फेमस किरदार 'पू' को याद करते हुए वीडियो शेयर की है। यह वीडियो कभी खुशी कभी गम फिल्म की है जब उनकी एंट्री दिखाई जाती है और वह डांस करती है। बेबो ने इसे शेयर करते हुए लिखा है "22 साल बाद भी मजबूत हो रही हूं," । इसमें फिल्म का सबसे फेंस डायलॉग भी सुनाई दे रहा है वहीं पीछे गाना चल रहा है 'यू आर माई सोनियों' ।

रणवीर सिंह ने किया कॉमेंट

उनके इस पोस्ट पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं और फिल्म के 22 साल होने पर उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। वहीं सबसे ज्यादा मजेदार कॉमेंट बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने किया है उन्होंने करीना की पोस्ट पर लिखा है-"हाय बेब, रॉकी रँधावा दिस साइड" उनके इस मजाकिया कॉमेंट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article