बॉलीवुड

'मुझसे सलाह नहीं लेते जुनैद' आमिर खान ने बेटे को लेकर किया बड़ा खुलासा, घर में ऐसे है लाडले संग रिश्ते

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 13, 2026, 03:18 PM IST

Aamir Khan on Junaid Khan: एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने अभी हाल ही में एक नया इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद खान को लेकर बड़ा खुलाासा किया है। तो चलिए जानते हैं आमिर खान ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या कहा है।

Image

Image Source: IMDb

Aamir Khan on Junaid Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान के बयान अक्सर वायरल होते रहते हैं। कभी वो फिल्मों को लेकर बात करते नजर आते हैं, तो कभी परिवार पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हैं। इन सब के बीच आमिर खान का नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) के साथ अपने रिश्ते पर दिल खोलकर बात की है। तो चलिए जानते हैं कि आमिर खान ने क्या कहा है।

आमिर खान ने कही ये बात

एक्टर आमिर खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह आमिर खान का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। Variety India से बातचीत में आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद के साथ पहली बार प्रोफेशनल काम करने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'घर में मैं बच्चों के लिए ज्यादा दोस्त जैसा हूं, पिता कम। जुनैद तो मेरे जैसा ही है। उसे सिनेमा, स्क्रिप्ट और एडिटिंग की बहुत अच्छी समझ है और वो बहुत मजबूत इरादों वाला है।' आमिर ने आगे बताया, 'मैंने जुनैद को 4 साल की उम्र में शतरंज सिखाई थी। वो पहली बार मुझे 18 साल की उम्र में हरा पाया। अब चाहे मैं कितनी भी कोशिश करूं, वो हमेशा जीत जाता है। और एक बात जुनैद मुझसे कभी कोई सलाह नहीं लेता। मुझे पता है कि उसने दो फिल्में साइन की हैं, जिनमें से एक एकता कपूर और बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ है। वो खुद फैसले लेता है और ये बहुत अच्छी बात है।' फिल्म एक दिन (Ek Din) के बारे में आमिर ने कहा कि ये एक क्लासिक लव स्टोरी है, जो लंबे समय बाद देखने को मिल रही है। फिल्म का कुछ हिस्सा जापान में शूट हुआ है और इसका कारण रिलीज के बाद समझ आएगा।

आमिर खान इस फिल्म में आएंगे नजर

आमिर खान अपने इस इंटरव्यू के साथ-साथ अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 को लेकर चर्चा में है। सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 में आमिर खान कैमियो कर सकते हैं। ये फिल्म 13 अगस्त 2026 को रिलीज हो सकती है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article