बॉलीवुड के अभिनेता और कॉमेडियन जॉनी लीवर (Johny Lever) ने अपनी अलग पहचान बनाई हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस उन्हें उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जानते हैं। एक्टर की जिंदगी में कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं है। वो बेहद सिंपल लाइफ जीते है। एक्टर ने हाल ही में एक्टर सौरभ शुक्ला के साथ शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म पठान का सीन रिक्रिएट किया था। उनका शो Pathaan's Spoof लोगों को काफी पसंद आया था। ये शो डिज्नी हॉट स्टार पर स्ट्रीम हुआ था। कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर अपनी नई गाड़ी के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं।
एक्टर फोटो में अपनी नई गाड़ी Skoda Superb के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाड़ी की कीमत 34 लाख रुपये है। जॉनी लीवर के दोनों बच्चे जेमी और जेस्सी लीवर साथ में नजर आ रहे हैं। उनके दोनों बच्चे इस बात से बेहद खुश है। जेमी ने पापा की नई गाड़ी में बैठकर कई पोज दिए।
जॉनी लीवर ने खरीदी नई गाड़ी
सोशल मीडिया पर जॉनी लीवर का वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस उनकी सादगी की तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। यूजर्स एक्टर की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने लोगों को दिखाने के लिए मर्सिडीज, ऑडी या बीएमडब्ल्यू नहीं खरीदी है। एक यूजर ने लिखा कपिल शर्मा और भारती ने दिखाने के लिए मर्सिडीज ली थी लेकिन हमारे जॉनी भाई ऐसे नहीं है। ज़ॉनी लाइमलाइट से दूर रहते हैं। वो अपने परिवार को समय बिताते हुए नजर आते हैं।
जॉनी लीवर पब्लिक इवेंट में काफी नजर आते हैं। वो बेहद ही सिंपल लाइफस्टाइल जीते हैं। जॉनी ने सुजाता लीवर से शादी की है। एक्टर के दोनों बच्चे जैमी और जेस्सी अपनी-अपनी फील्ड में अच्छा काम कर रहे हैं। जेमी अपने पिता की तरह बेहतरीन कॉमेडियन हैं। वो अपने पिता का नाम रौशन कर रही हैं।
