Johnny Lever Gets Lead Role In This Director Movie: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जॉनी लीवर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लाखों लोगों का मनोरंजन किया है। जॉनी लीवर ने हर फिल्म में अपनी धमाकेदार कॉमिक टाइमिंग से लोगों को खूब हंसाया है। उनकी मौजूदगी मूवी में चार चांद लगा देती है। वहीं अब जॉनी लीवर (Johnny Lever) लीड एक्टर बन सिनेमा की दुनिया में फिर से धाकड़ वापसी करने के लिए तैयार हैं। जॉनी लीवर के हाथ हाल ही में एक मूवी लगी है, जिसमें वह लीड रोल में नजर आएंगे। खास बात तो यह है कि इस फिल्म में सलमान खान और अक्षय कुमार भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। यह भी पढ़ें: जॉनी लीवर की बेटी ने गोविंदा की बीवी सुनीता की उतारी ऐसी नकल, वीडियो देख भारती सिंह ने दिया ऐसा रिएक्शन
जॉनी लीवर (Johnny Lever) की इस अपकमिंग फिल्म का निर्देशन 'फरहद सामजी' करेंगे, जिन्होंने सलमान खान और अक्षय कुमार की कई फिल्मों में काम किया है। जॉनी लीवर मूवी में अपने आप का ही किरदार अदा करेंगे। उनकी ये मूवी सिनेमा में उनके अब तक के सफर का ट्रिब्यूट होगी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉनी लीवर की इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। उनकी बेटी जैमी लीवर ने भी बताया कि एक्टर इस प्रोजेक्ट के लिए बेहद उत्साहित हैं। जैमी ने कहा, "वह इस प्रोजेक्ट के लिए बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वह इस मूवी में कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जो उनके स्वभाव से बिल्कुल अलग है। इस भूमिका के लिए उन्हें वो सभी चीजें भूलनी होंगी, जो उन्हें अभी तक मालूम थी। ये जाहिर तौर पर कुछ नया है, कॉमेडी का ऐसा रूप जिसके लिए वह जाने जाते हैं।" यह भी पढ़ें: कांतारा मिमिक्री मामले में Ranveer Singh को मिली राहत, इस पवित्र मंदिर में करेंगे पश्चाताप

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
जॉनी लीवर (Johnny Lever) और फरहद सामजी की इस मूवी के लिए अक्षय कुमार और सलमान खान (Salman Khan) का नाम तो सामने आ ही चुका है, जो मूवी में कैमियो रोल अदा करते दिखाई देंगे। लेकिन मेकर्स फिल्म की बाकी कास्ट के लिए तलाश कर रही है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि लीड रोल में जॉनी लीवर बड़े पर्दे पर क्या तूफान मचाते हैं।
