गोविंदा अपनी बेस्ट एक्टिंग के साथ-साथ बेस्ट कॉमेडी के लिए भी जाने जाते हैं। वहीं उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी बहुत ही हंसमुख नेचर की हैं और खूब लाइमलाइट में भी रहती हैं। अक्सर सनुीता अपने बच्चों और पति को लेकर बातें करती हुई दिखाई देती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने अपने घर का टूर करवाया, इस दौरान उन्होंने अपने घर की चीजों के बारे में भी बताया था। हाल ही में जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर ने सुनीता कॉपी की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
जेमी लीवर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जेमी लीवर सुनिता जैसी दिखने के लिए सेम लाल साड़ी और लाल लिपस्टिक कैरी की है। जेमी लीवर अक्सर अपनी दमदार मिमिक्री और डायलॉग से जबरदस्त तड़का लगा देती हैं। इस वीडियो में जेमी की आवाज भी सेम सुनिता के जैसी लग रही है। इस वीडियो में जेमी सुनिता की तरह ही हंसी की ठहाके भी लगा रही है। फैंस को ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।
तुम तो कमाल हो
इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा-"आप और सुनीता दोनों बहुत प्यारे हैं। वह पॉजिटिव एनर्जी से भरी हुई है। दूसरे ने लिखा-"यार तुम्हारे मिमिक्री का कोई अंत है। बहुत शानदार था।" तीसरे ने लिखा-"जेमी आग लगा दी, तुम तो कमाल हो।" चौथे ने लिखा-"सुनीता की परफेक्ट कॉपी" इस वीडियो में भारती सिंह ने लिखा-बहुत बढ़िया। भारती के अलावा इस वीडियो में श्वेता गुलाटी, यशराज मुखते, सुगंधा मिश्रा, राजीव अदातिया और अदनान सामी तक ने कमेंट किया है और उनकी तारीफ की है।
