बॉलीवुड

Jhoome Jo Pathaan Song: शाहरुख खान के कूल अंदाज और दीपिका पादुकोण की बोल्ड अदाएं देख झूमे फैंस, देखें वीडियो

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 22, 2022, 12:47 PM IST

Jhoome Jo Pathaan Song: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का नया गाना 'झूमे जो पठान' (Jhoome Jo Pathaan) यूट्यूब पर आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है। गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी फैंस को काफी कूल लग रही है।

Image

Shah Rukh Khan and Deepika Padukone

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख खान की फिल्म पठान का नया गाना हुआ रिलीज।
  • नए गाने 'झूमे जो पठान' को काफी पसंद किया जा रहा है।
  • इस गाने में दीपिका और शाहरुख को जोड़ी फैंस को पसंद आई है।

Jhoome Jo Pathaan Song: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान (Pathaan) का नया गाना 'झूमे जो पठान' (Jhoome Jo Pathaan) आज रिलीज हो गया है। झूमे जो पठान गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। पठान के पहले गाने बेशरम रंग को लेकर खड़े हुए विवाद के बाद इस गाने को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसी वजह से फिल्म का गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है। झूमे जो पठान गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी फैंस को काफी कूल लग रही है। दोनों का बोल्ड अवतार काफी नया है। बेशरम रंग गाने की तरह ही इस गाने में भी दीपिका काफी हॉट अवतार में नजर आ रही हैं। पठान के इस गाने में भी फिल्म के तीसरे लीड एक्टर जॉन अब्राहम को जगह नहीं मिली है।

पठान का नया गाना 'झूमे जो पठान'

शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान के जरिए लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज की जानी है। फिल्म का नया गाना 'झूमे जो पठान' को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। फिल्म के इस गाने को मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह और सुकृति कक्कड़ ने गाया है। इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका कुछ बेहतरीन डेस्टिनेशन पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने के लिरिक्स ठीक-ठाक ही हैं, गाना सुनकर फैंस का रिएक्शन भी औसत ही रहा है। गाने के वीडियो पर कमेंट करते हुए कुछ यूजर्स ने लिखा कि इस गाने में दीपिका और शाहरुख की जोड़ी कहर ढा रही है, दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं।

बेशरम रंग को लेकर विवाद जारी

वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान की फिल्म पठान के पहले गाने बेशरम रंग को लेकर विवाद कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस गाने में दीपिका के लुक पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि गाना एक धर्म विशेष की भावनाओं को आहत कर रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article