Dhurandhar 2 Review: रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी स्टारर धुरंधर 2 की चर्चा इस वक्त पूरे देश में हो रही है। फिल्म धुरंधर 2 दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, जिस कारण थिएटर्स भरे पड़े हैं। आम दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार भी इस फिल्म को मिस नहीं करना चाहते हैं, जिस कारण टिकिट खरीदकर वो भी सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस जयाप्रदा और साउथ की क्यूट लेडी काजल अग्रवाल ने भी फिल्म धुरंधर 2 देख ली है और सोशल मीडिया के जरिए इन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर की जमकर तारीफ की है। जयाप्रदा ने तो अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि उन्हें धुरंधर 2 पर गर्व है। आइए आपको बताते हैं कि इन दोनों ने फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ में क्या-क्या कहा है... (इसे भी पढ़ें: 8 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाका करेंगी अनुष्का शर्मा!! इस सुपरस्टार संग नजर आएंगी विराट कोहली की वाइफ)
जयाप्रदा ने ANI से बात करते हुए की धुरंधर 2 की तारीफ
बॉलीवुड अदाकारा जयाप्रदा ने धुरंधर 2 के बारे में एएनआई से बात की और धुरंधर 2 को कमाल की मूवी बताया है। जयाप्रदा ने कहा, "ये कमाल की फिल्म है। इस तरह की मूवी दर्शकों ने पिछले कई सालों से नहीं देखी है। मुझे इस मूवी पर गर्व है। किसी फिल्म के बारे में बुरी बातें कहना आसान है लेकिन इस तरह जुनून के साथ किसी प्रोजेक्ट को बनाना बहुत मुश्किल है। फिल्म में काम करने वाले हर कलाकार ने मेहनत की है और वो दिखती भी है। मैं सभी से ये कहना चाहूंगी कि वो थिएटर जाकर धुरंधर 2 देखें।" (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 worldwide box office day 4: धुरंधर 2 की आंधी में उड़ी बाहुबली, RRR का भी टूटा रिकॉर्ड)
काजल अग्रवाल ने की आदित्य धर की जमकर तारीफ

Kajal
काजल अग्रवाल ने तो सोशल मीडिया पर लम्बा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। काजल ने धुरंधर 2 की तारीफ में कहा, "रणवीर सिंह आपने कमाल का काम किया है। स्क्रीन पर आपकी मेहनत साफ नजर आती है। आपका हार्ड वर्क कोई भी नकार नहीं सकता है। जसकीरत और हमजा हमारे साथ लम्बे समय तक रहने वाले हैं। आप हमारे वक्त के लीजेंड हो। आदित्य धर आपने कमाल का सिनेमैटिक एक्सपीरियंस दिया है। अगर पार्ट 1 भुलाया नहीं जा सकता था तो पार्ट 2 आपको अलग तरह की फीलिंग के साथ छोड़ता है। आपने सिनेमा का स्तर काफी ऊपर कर दिया है।"
