बॉलीवुड

8 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाका करेंगी अनुष्का शर्मा!! इस सुपरस्टार संग नजर आएंगी विराट कोहली की वाइफ

Anushka Sharma Comeback: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थी। इसके बाद से ही वो बड़े पर्दे पर गायब है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि वो अल्लू अर्जुन के साथ नजर आ सकती हैं।

Image

pic credit- instagram

Allu Arjun Movie Update: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'AA22xA6'इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का ऑफिशियल टाइटल अभी सामने नहीं आया है। इस मूवी के लिए अल्लू अर्जुन हिट डायरेक्टर एटली कुमार के साथ काम कर रहे हैं। इस बीच फिल्म 'AA22xA6'को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की मूवी में इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म

अल्लू अर्जुन अपनी अगली बड़ी फिल्म 'AA22xA6' में ‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली के साथ काम कर रहे हैं। यह साइंस-फिक्शन फिल्म काफी चर्चित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण फीमेल लीड में हैं। अब नई खबर आई है कि अनुष्का शर्मा भी इस प्रोजेक्ट में शामिल हो सकती हैं। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का फिल्म में अहम भूमिका के लिए बातचीत कर रही हैं। अगर यह सच हुआ तो यह उनकी पहली तेलुगु फिल्म होगी। हालांकि अभी कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है। अनुष्का शर्मा आखिरी बार 2018 में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ जीरो में नजर आई थीं। उसके बाद से वे एक्टिंग से ज्यादा प्रोडक्शन पर फोकस कर रही हैं। उन्हें 2022 में झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में काम करना था, लेकिन वह प्रोजेक्ट अब तक अटका हुआ है।

अनुष्का और विराट की शादी

बताते चलें कि अनुष्का शर्मा और उनके पति और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अब लंदन में अपने बेटे और बेटी के साथ रहते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था। अनुष्का और विराट की जोड़ी फैंस की फेवरेट है। वहीं फिल्म 'AA22xA6'की बात करें तो इसमें दीपिका के अलावा मृणाल ठाकुर, जान्हवी कपूर और रश्मिका मंदाना भी रिपोर्ट्स के मुताबिक शामिल हैं। कुछ अफवाहों में रश्मिका नेगेटिव रोल में हो सकती हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article