बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा जया प्रदा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जयाप्रदा के बडे भाई राजा बाबू ने 27 फरवरी के दिन हैदराबाद में अपनी आखिरी सांस ली और इस दुनिया को छोड़कर चले गए। जया प्रदा ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को इस बारे में जानकारी दी है और दुख व्यक्त किया है। जया प्रदा ने अपने भाई राजा बाबू की एक तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल नोट लिखा है और कहा है कि वो अपने भाई को हमेशा मिस करेंगी। जया प्रदा के पोस्ट से फैंस में दुख की लहर है और लोग लगातार उनके भाई की आत्मा की शांति के लिए दुआएं मांग रहे हैं।
नहीं रहे जयाप्रदा के भाई राजा बाबू
बॉलीवुड अदाकारा जयाप्रदा इस वक्त अपने भाई के जाने के गम में डूबी हुई हैं। जयाप्रदा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, "मुझे बहुत दुख के साथ शेयर करना पड़ रहा है कि मेरे बड़े भाई राजा बाबू नहीं रहे। उन्हें भगवान ने अपने यहां बुला लिया है। मेरे भाई का देहान्त 3.26 बजे हुआ। मैं चाहती हूं कि आप सभी मेरे भाई की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। मैं आगे की चीजें जल्द ही आप लोगों के साथ शेयर करूंगी।"
जयाप्रदा का पोस्ट देखकर उनके फैंस दुखी हो गए हैं और लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने पोस्ट में लिखा है, 'जया जी हमें आपके भाई के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। आप इस वक्त हिम्मत बांधें रखें... हम सभी आपके साथ हैं।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "भगवान आपके भाई की आत्मा को शांति दें। हमें ये खबर जानकर बहुत दुख हुआ है।"
