बॉलीवुड

"घमंडी मानसिकता..." पैपाराजी पर भद्दा कमेंट करके फंसी जया बच्चन, नेटिजन्स के साथ-साथ गुस्से में अशोक पंडित

Ashoke Pandit on Jaya Bachchan: भारतीय फिल्मकार अशोक पंडित ने वायरल हो रहे जया बच्चन के कमेंट पर अपने विचार शेयर किए हैं। इंटरनेट पर जया बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपाराजी के प्रोफेशन और कपड़ों पर कमेंट करती दिख रही हैं। अशोक पंडित ने उनके कमेंट को घमंडी मानसिकता से प्रेरित बताया है।

Image

Image Source: Jaya/Times Group

Ashoke Pandit on Jaya Bachchan: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन और भारतीय पैपाराजी के बीच चली आ रही जंग किसी से छुपी नहीं है। अक्सर उन्हें पैपाराजी पर गुस्सा करते देखा जाता है। हाल ही में जया बच्चन ने एक ताजा इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने फिर से पैपाराजी पर गुस्सा निकाला है और उनके प्रोफेशन के साथ-साथ कपड़ों तक पर कमेंट कर डाला है। जया बच्चन का ये वीडियो क्लिप इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है और हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है। इंटरनेट पर नेटिजन्स के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी जया बच्चन के खिलाफ जाते नजर आ रहे हैं और बोल रहे हैं कि उनके शब्द उनकी घमंडी मानसिकता दिखाते हैं। (इसे भी पढ़ें: जया बच्चन नहीं चाहती कि उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा शादी करे, बोलीं 'अब यह सब पुराना...')

जाने-माने फिल्मकार और सोशल एक्टिविस्ट अशोक पंडित ने मीडिया में अपना बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने पैपाराजी का साथ दिया है और उनके प्रोफेशन को फिल्म इंडस्ट्री के बाकी प्रोफेशन्स की तरह ही जरूरी बताया है। अशोक पंडित के अनुसार, "पैपाराजी मेहनतकश हैं जो अपना काम पूरी तत्परता से करते हैं। कई बार ये सभी पीआर और सेलेब्स के बुलावे पर इवेंट पर जाते हैं और कवरेज करते हैं। अगर किसी को भी पैपराजी कल्चर से दिक्कत है तो उन्हें खुद आत्मचिंतन करना चाहिए ना कि किसी को गलत या नीची निगाह से देखना चाहिए।"

अशोक पंडित यहीं पर नहीं रुके और उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए जया बच्चन के बयान को घमंडी सोच से प्रेरित बताया है। अशोक पंडित के अनुसार, "जो बयान जया बच्चन ने दिया है, वो उनकी घमंडी सोच को दर्शाता है। हां अगर कुछ पैपाराजी जबरदस्ती फोटो क्लिक करते हैं या फिर किसी की निजता का उल्लंघन करते हैं तो उनकी आलोचना होनी चाहिए लेकिन कुछ लोगों की गलती के लिए पूरे पैपराजी कल्चर को ही खारिज कर देना गलत है।"

बताते चलें कि अशोक पंडित के साथ-साथ सोशल मीडिया पर नेटिजन्स भी जया बच्चन से नाराज नजर आ रहे हैं और लगातार उनकी आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पैपाराजी को फोटो न देना जया बच्चन का अपना फैसला है लेकिन उनके काम और कपड़ों पर भद्दा कमेंट करना गलत है। वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article